ENG | HINDI

इस महिला ने रेलवे स्टेशन से ही कर डाली शादी, जानिए इनकी अनोखी लव स्टोरी

रेलवे स्टेशन से शादी

रेलवे स्टेशन से शादी – हर कोई अपने शादी के खास दिन को लेकर कई तरह के सपने सजाता है।

लड़कियों के तो खासतौर पर अपनी शादी को लेकर कई तरह अरमान होते हैं। हर लड़की अपने पति में प्रिसं चार्मिंग को देखती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की की शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दूल्‍हा कोई प्रिंस चार्मिंग नहीं है।

कैलिफोर्निया की एक महिला ने किसी लड़के की बजाय एक ऐसी चीज़ से प्‍यार किया है जोकि जीवित ही नहीं है। जी हां, इस महिला को किसी इंसान से नहीं बल्कि एक चीज़ से प्‍यार हुआ है।

कैलिफोर्निया में एक महिला ने रेलवे स्टेशन से शादी कर डाली। जी हां, ये हैरानी की बात जरूर है लेकिन सच है।

इस महिला की उम्र 45 साल और इसका नाम कैराल है। कैरोल कहती हैं कि उन्‍हें 36 साल से सैंटा फे स्‍टेशन से प्‍यार है। कैरोल रोज़ 45 मिनट का सफर तय करके अपने पति सैंटा फे स्‍टेशन से मिलने जाती है। कैरोल इस शादी के रिश्‍ते को दिल से निभाना चाहती हैं।

कैरोल कहती हैं कि 9 साल की उम्र से ही वौ सैंटा फे स्‍टेशन से प्‍यार करने लगीं थीं और कई सालों बाद उन्‍होंने अपने प्‍यार से शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद उन्‍होंने अपना नाम कैरोल सैंटा फे रखा है।

कैरोल की ये प्रेम कहानी काफी अनोखी है। अब तक तो हमने लड़का- लड़की और अब तो गे और लेस्ब्यिन के रिलेशन के बारे में सुना था लेकिन ये तो हद ही हो गई।

यहां तो एक महि‍ला ने रेलवे स्टेशन से शादी कर डाली है। सुनने में तो ये काफी अजीब लगता है लेकिन हो सकता है कि कैरोल को इसी में खुशी मिलती हो। अगर कैरोल अपने पति सैंटा फे स्‍टेशन के साथ खुश हैं तो हम कौन होते हैं इस पर आपत्ति जताने वाले।