ENG | HINDI

बॉलीवुड हिरोइन का हेरोइन कनेक्शन !

ममता कुलकर्णी

वैसे तो बॉलीवुड और ड्रग का पुराना रिश्ता है, लेकिन कुछ खास अदाकारा ऐसी भी रही हैं जिनका ड्रग्स के साथ चोली दामन का साथ रहा है।

अपने बोल्ड अदाओं से लोगों के दिलों में राज करने वाली ममता कुलकर्णी उन्हीं अदाकाराओं में से एक हैं।

लगातार अच्छे अभिनय के बाद ममता कुलकर्णी अचानक लापता हो जाती है और फिर एकाएक अखबारों की सुर्खीयों आ जाती है सिर्फ ड्रग्स की वजह से।

ममता उस वक्त भी सुर्खियों में आयी थी, जब उन्होंने एक इंडियन मैगजीन के कवर पेज के लिए टॉपलेस पोज दिया था।

ममता कुलकर्णी

अगर ठाणे पुलिस की माने तो ड्रग्स तस्करी में ममता अपने पति का पूरा साथ देती हैं। ममता के पति विकी गोस्वामी हैं जो केन्या में रहता है और ड्रग तस्करी के मास्टम माइंड है। पुलिस ने पहले भी 20 टन एफेड्राइन ड्रग्स तस्करी मामले में ममता के शामिल होने की जांच की थी। इससे पहले 2014 में ममता को केन्या पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के लिए गिरफ्तार किया था फिर उसे छोड़ भी दिया गया। पुलिस को इतने सबूत नहीं मिले, जिससे उसपर केस चलाया जा सके। उस वक्त ममता ने अपनी पहचान छुपाई और गिरफ्तार महिला को खुद से न जोड़ने को मीडिया से कहा और गिरफ्तार को आयशा बेगम बताया। इसके लिए उन्होंने तर्क दिया कि उसकी और आयशा बेगम की शक्ल काफी मिलती जुलती है इसलिए लोगों को धोका हो जाता है।

ममता के पति विकी को दुबई में भी जेल हो चुकी है।

ममता कुलकर्णी

उस समय भी उसपर ड्रग्स तस्करी का आरोप  लगा था। तब उसे 15 वर्ष की सजा हुई थी। दुबई की जेल से छुटने के बाद विकी गोस्वामी और ममता कुलकर्णी नैरोबी में जाकर बस गए। नैरोबी केन्या की राजधानी है। गोस्वामी भारत के अलावा अमेरिका के भी वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है।

ठाणे के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर परमबीर ने ममता कुलकर्णी की भूमिका के जांच के दौरान कहा था कि ये अंतरराष्ट्रीय रैकेट है और विकी गोस्वामी इसमें मेन लिंक है। हम ममता कुलकर्णी की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।

अमरीकी ड्रग्स इन्फोर्समेंट एजेंसी ने ठाणे पुलिस को विकी के ऑपरेशंस के बारे में जानकारी दी जिसमें वह मुख्य संदिग्ध था।

महाराष्ट्र के ड्रग्स नेटवर्क में भी कुलकर्णी की अहम भूमिका रही है। ममता के पति गोस्वामी बैंकों में लेनदेन के लिए ममता के नाम का इस्तेमाल करता था। हवाला के द्वारा अपने काले धन को ठिकाने लगाने का काम करता था।

बॉलीवुड में तिरंगा फिल्म से कदम रखने वाली ममता कुलकर्णी को फिल्म आशिक आवारा ने एक नई पहचान दी।

इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री ने सितारा बना दिया। इस फिल्म के लिए ममता को फिल्मफेयर न्यू फेस अवॉड भी दिया गया। बाद में और भी कई सुपरहिट फिल्में ममता ने की। ममता करण अर्जुन, बाजी जैसी बड़ी फिल्में भी की।