राजनीति

क्यों नसबंदी अभियान संजय गांधी के लिए हो गया था इतना जरूरी

नसबंदी अभियान – प्रधानमंत्री मोदी गांधी परिवार की हर बात में आलोचना करते हैं। लेकिन इस आलोचना में केवल तीन शख्स या उनसे जुड़े लोग ही शामिल होते हैं। गांधी परिवार के उन लोगों के बारे में वे कभी बात नहीं करते हैं जो उनकी पार्टी में शामिल हैं। जबकि उनसे जुड़ा एक मुख्य शख्स कभी कांग्रेस का कर्ता-धर्ता रह चुका था।

हम बात कर रहे हैं इंदिरा गांधी के बड़े बेटे संजय गांधी की जो अपनी मां की ही या उससे ज्यादा क्रूर थे।

और,

जब संजय गांधी की बात होगी तो नसबंदी अभियान की बात तो जरूर ही होगी। क्योंकि यह एक ऐसा अभियान था जिसके कारण सारे देश में त्राहिमाम मच गई थी। लोग कहीं बाहर आने-जाने में भी डरने लगे थे और इस अभियान का कहर हर एक धर्म पर टूटा था। इस अभियान और उनको याद करने के दौरान यह लाइनें जरूर बोली जाती हैं,

‘सबको सूचना जारी कर दीजिए कि अगर महीने के लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो न सिर्फ वेतन रुक जाएगा बल्कि निलंबन और कड़ा जुर्माना भी होगा। सारी प्रशासनिक मशीनरी को इस काम में लगा दें और प्रगति की रिपोर्ट रोज वायरलैस से मुझे और मुख्यमंत्री के सचिव को भेजें।’

आप इन लाइनों से संभावना जता सकते हैं कि संजय गांधी के लिए नसबंदी अभियान कितना जरूरी रहा होगा। लेकिन सवाल यह है कि आखिर में क्यों संजय गांधी के लिए यह अभियान इतना जरूरी हो गया था जिसके कारण कॉलेज स्टूडेंट्स को भी नहीं बख्शा गया था। (रिपोर्ट के अनुसार कई कम उम्र के नौजवानों को भी इस अभियान का जबरदस्ती हिस्सा बनाया गया था।)

62 लाख लोगों की हुई थी नसबंदी

नसबंदी अभियान इमरजेंसी के दौरान चलाया गया था। संजय गांधी इस अभियान को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध थे जिसकं कारण उनके उपरोक्त संदेशों को उतर प्रद्स के मुख्यमंत्री ने हाथों-हाथ लेते हुए गांव-गांव में अभियान चलाने का आदेश जारी कर दिया गया था। इस अभियान के दौरान पुलिस ने गांवों को घेरकर पुरुषों की जबरदस्ती नसबंदी करवाई थी। इसके लिए भागते पुरुषों को जबरदस्ती खदेड़ा भी गया था। जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत 62 लाख लोगों की नसबंदी हुई थी।

कई खबरें ऐसी भी आई थीं कि गलत ऑपरेशन के जरिये इस अभियान में लगभग दो हजार लोगों की मौत भी हो गई थी।

बनाना चाहते थे अपने आपको प्रभावी नेता

आज भी इस बात पर काफी चर्चा होती है कि ऐसा क्या था जिसने इस अभियान को संजय गांधी के लिए इतना अहम बना दिया था। दरअसल संजय गांधी के पूरे राजनीतिक जीवन पर ध्यान दें तो यह उनको प्रभावी नेता बनाने की महत्वाकांक्षा थी जिसके कारण उनके लिए नसबंदी अभियान इतना जरूरी बन गया था।

इंटरनेशनल प्रेशर

दूसरी और उस समय भारत में जनसंख्या विस्फोट हो रहा था जिसके कारण भारत पर बढ़ती जनसंख्या को रोकने का अंतर्राष्ट्रीय दबाव था। ऐसे में परिवार नियोजन मुद्दा, राजनीति में नए आए नेता संजय गांधी को एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तौर पर नजर आया और उन्होंने इसे जोरों-शोरों से शुरू किया।

इसका एक कारण यह भी है कि उस समय के परिवार नियोजन के सारे तरीके फेल हो रहे थे। ऐसे में संजय गांधी को जबरदस्ती ही ये सब ठीक करना सही लगा।

जब 25 जून 1975 को आपातकाल लगा था तो हर कोई यह कह रहा था कि आगे गांधी-नेहरू परिवार की विरासत वही संभालेंगे। ऐसे में खुद को प्रभावशाली नेता दिखना के लिए उन्हें एक प्रोजेक्ट की जरूर थी जो उन्हें तुंरत अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में भी नाम दिला सकता था। वैसे भी आपातकाल में उनके हाथ में निरंकुश शक्ति थी जिसका वो इस्तेमाल करना चाहते थे और उन्होंने किया भी।

हो सकता था ये अच्छा अभियान

यह एक अभियान देश का सबसे अच्छा अभियान साबित हो सकता था अगर संजय गांधी लोगों की सलाह ले लेते। अगर लोगों को जागरुक किया जाता और लोग राजी-खुशी इस अभियान में हिस्सा लेते तो आज ये हमारे देश का सबसे सफल अभियान हो सकता था। लेकिन किसी एक शख्स की जिद के कारण यह जरूरी मुद्दा आज भी लोगों को डरा जाता है।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago