ENG | HINDI

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के अलावा मध्यप्रदेश के 10 मंदिर हैं सबसे लोकप्रिय, जानें इनकी खासियत!

मध्यप्रदेश के मंदिर

मध्यप्रदेश के मंदिर – मध्यप्रदेश को अगर देवों की नगरी कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यहां आपको एक से बढ़कर एक मंदिर देखने को मिल जाएंगे।

सावन के महीने में हर कोई चाहता है कि वह भगवान शिव की नगरी जाए और वहां उनके दर्शन कर मनवांछित फल की कामना करें। मध्य प्रदेश का उज्जैन शहर महाकालेश्वर की पूजा के लिए काफी लोकप्रिय है।

इसके अलावा यहां पर कई ऐसे हिंदू मंदिर हैं, जिनके दर्शन के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। इसमें भोजेश्वर मंदिर, खजुराहो का मंदिर, चित्रकूट मंदिर, अमरकंटक मंदिर और उज्जैन का मंदिर सबसे प्रसिद्ध है।

आइए हम आपको मध्यप्रदेश के मंदिर, जिसे देश के साथ विदेशभर के लोग देखने आते हैं।

मध्यप्रदेश के मंदिर –

1. महाकालेश्वर मंदिर –

महाकालेश्वर मंदिर  उज्जैन में स्थित है। यह भगवान के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह शिव का सबसे प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार महाकालेश्वर के दर्शन करने के बाद कोई भी यहां से खाली हाथ नहीं जाता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, भगवान की भस्म आरती करने के बाद वह सभी रोगों से मुक्त हो जाता है।

habit posponding work

2. ओंकारेश्वर मंदिर- 

ओंकारेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश में स्थित है। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। ओंकारेश्वर मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर को भगवान के ज्योतिर्लिंग में बराबर का स्थान दिया गया है। कहा जाता है कि इनकी पूजा करने के बाद किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह का तनाव नहीं रहता।

3. भोजेश्वर मंदिर- 

भोजेश्वर मंदिर भगवान शिव के सबसे ऊंचे मंदिरों में गिना जाता है। इसे राष्ट्रीय स्मारक के तौर पर महत्व दिया जाता है इसलिए इसका अपना ही विशेष महत्व है। कहा जाता है भगवान भोजेश्वर के मंदिर में आने वाले हर फरियादी की मुरादें पूरी होती हैं।

मध्यप्रदेश के मंदिर

4. मां चामुंडा देवी मंदिर- 

मां चामुंडा देवी का मंदिर मध्यप्रदेश के देवास में स्थित है। मां चामुंडा और देवी तुलजा भवानी का मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक इन मंदिरों को देखने के लिए आया करते हैं।

मध्यप्रदेश के मंदिर

5.  नर्मदेश्वर मंदिर- 

नर्मदेश्वर मंदिर मध्यप्रदेश के अमरकंटक में स्थित है। यह पर्यटकों के आकर्षण का सबसे मुख्य केंद्र माना जाता है। यहां पर प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। यहां आने के बाद कोई भी व्यक्ति जाना नहीं चाहेगा। इसके साथ ही यहां सौंदर्य देखने के बाद कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाएगा।

मध्यप्रदेश के मंदिर

6. बिरला मंदिर-

बिरला मंदिर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। इसे लक्ष्मी नारायण मंदिर भी कहा जाता है। यह भोपाल के पहाड़ी इलाकों में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण बिरला फैमिली ने करवाया था इसलिए इसे बिरला मंदिर के नाम से जाना जाता है।

मध्यप्रदेश के मंदिर

7. पशुपतिनाथ मंदिर- 

पशुपतिनाथ मंदिर मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्थित है। यह भगवान शिव का एक रूप माना जाता है। भगवान शिव का आठवां अवतार भी माना जाता है। यह मंदिर शिवना नदी के किनारे स्थित है।

मध्यप्रदेश के मंदिर

8. बटेश्वर हिंदू मंदिर- 

बटेश्वर हिंदू मंदिर मध्यप्रदेश के मुरैना में स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव, भगवान विष्णु और माता शक्ति को समर्पित है। यह मंदिर चंबल नदी के घाटी के मैदानों का हिस्सा माना जाता है। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर का दर्शन करते हैं, ताकि उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकें।

मध्यप्रदेश के मंदिर

9. जलेश्वर मंदिर- 

जलेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। यह नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। इसे शिव मंदिर, महेश्वर मंदिर और सशस्त्र अर्जुन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। विंध्यवासिनी महेश्वरी मंदिर के नाम से भी यह मशहूर है।

मध्यप्रदेश के मंदिर

10. भरत मिलाप मंदिर- 

भरत मिलाप मंदिर राज्य का सबसे मशहूर मंदिर माना जाता है। यह बुंदेलखंड के चित्रकूट में स्थित है। इसकी गिनती मध्यप्रदेश के प्रमुख मंदिरों में की जाती है, इसलिए यहां पर भी पर्यटकों का काफी आना होता है।

मध्यप्रदेश के मंदिर

यह बताएं हमने आपको मध्यप्रदेश के मंदिर । इसके अलावा अगर आप इस सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश जा सकते हैं, तो जरूर जाएं। क्योंकि यहां पर आपको भगवान शिव के अनेक रूपों के साक्षात दर्शन होंगे।