धर्म और भाग्य

जानें क्या है आपकी राशि का लकी चार्म

ज्‍योतिष में हर राशि का एक चिह्न होता है जिससे उसका भाग्‍य और सकारात्‍मक ऊर्जा जुड़ी होती है। अपनी राशि के अनुसार लर्की चार्म जान लें तो इसका फायदा आपको अपने जीवन में साफ दिख सकता है। ये भाग्‍यशाली चीज़ें आपको खरीदने की जरूरत नहीं है। ये कुछ भी हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं आपकी राशि का लकी चार्म।

मेष राशि

इस राशि की निशानी आग होती है जिसका मतलब चमकीले रंगों का शुभ होना है। इनके लिए लकी चिह्न सूर्य, चंद्रमा और तारे हैं।

वृषभ राशि

इनके लिए तांबे के आभूषण भाग्‍यशाली होते हैं। इसके अलावा कोई भी जवाहरात के आभूषण आपके जीवन में धन, स्‍वास्‍थ्‍य और प्‍यार ला सकता है।

मिथुन राशि

पंखों वाला कोई भी चिह्न आपके लिए शुभ रहेगा। बुरे समय से बचने के लिए अपने साथ शीशा रखें।

कर्क राशि

इनके लिए मछली, स्‍टारफिश, डोल्‍फिन जैसे चिह्न भाग्‍यशाली रहेंगें। आपको मोती या सीप पहनना चाहिए। करियर में तरक्‍की के लिए चांद के आकार का चांदी का आभूषण धारण करें।

सिंह राशि

इस राशि के भाग्‍यशाली चिह्न सूर्य, चंद्रमा और तारे हैं। सूर्य के आकार का सोने का कोई आभूषण पहन सकते हैं।

कन्‍या राशि

इनके लिए प्राकृतिक रत्‍न का बना आभूषण शुभ रहेगा जिसके अंदर छेद हो।

तुला राशि

आपके लिए भी पक्षी का प्रतीक चिह्न भाग्‍यशाली रहेगा। फड़फड़ाता हुआ हमिंग बर्ड आपके सामाजिक जीवन को नई उड़ान दे सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि का भाग्‍य प्रतीक चंद्रमा है। आपको स्‍टार के आकार का चांदी का आभूषण धारण करना चाहिए।

धनु राशि

इस राशि का प्रतीक स्‍टार और सूर्य है। आपके लिए अच्‍छा भाग्‍य धनुष और तीर का चिह्न हो सकता है।

मकर राशि

आपको स्‍टोन पहनना चाहिए। रोज़ क्‍वार्ट्ज आपके लिए भाग्‍यशाली हो सकता है।

कुंभ राशि

आपके लिए पंखों के आकार की कोई भी वस्‍तु को अपने पास रखना शुभ रहेगा। दुर्घटना से बचने के लिए गुबरैला पहनें।

मीन राशि

इस राशि के लोगों के लिए लहरें, नदियां और झरने शुभ रहेंगें। चांदी की धातु में पन्‍ना रत्‍न धारण करें।

अगर आप अपनी राशि अनुसार अपने पास भाग्‍य चिह्न रखते हैं तो आपको अपने जीवन में अपार सफलता और समृद्धि की प्राप्‍ति होती है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago