संबंध

आपको जानकर हैरानी होगी कि लिव इन रिलेशनशिप की शुरुआत इस देश से हुई थी

लिव इन रिलेशनशिप की शुरुआत – भारत में लिव इन रिलेशनशिप को आज भी एक टैबू यानि निषेध माना जाता है।

जो लोग लिव इन रिलेशन में रहते हैं उन्‍हें समाज में नीची नज़रों से देखा जाता है। ऐसे लोगों को भारतीय संस्‍कृति में चरित्रहीन बताया गया है।

इसके बावजूद कई लोग लिव इन रिलेशनशिप में र‍हते हैं लेकिन उन्‍हें समाज के सामने सम्‍मान और स्‍वीकृति प्राप्‍त नहीं होती है। भारत में भले ही लोग शिक्षित हो गए हों लेकिन लिव इन रिलेशनशिप के नाम पर वो आज भी दकियानूसी बातों पर ही विश्‍वास करते हैं।

कुछ लोग लिव इन में रहने को व्‍यक्‍तिगत आज़ादी मानते हैं तो कुछ लोग इसे भारतीय धर्म और संस्‍कृति के विरूद्ध बताते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि लिव इन रिलेशनशिप की शुरुआत भारत में ही हुई थी। लिव इन रिलेशनशिप की शुरुआत सदियों पहले होने वाले गंधर्व विवाह से हुई है।

लिव इन रिलेशनशिप की शुरुआत –

दरअसल ब्रह्मा जी ने अपने पुत्र मनु को धरती पर मनुष्‍य के जीवन के लिए कुछ नियम बनाने के लिए भेजा था। मनु ने 1000 पन्‍नों के एक ग्रंथ का सृजन किया जिसे मनुस्‍मृति कहा जाता है। इस मनुस्‍मृति में मनुष्‍यों के लिए सामाजिक नियम बनाए गए थे। मनुस्‍मृति में हिंदू धर्म के अंतर्गत 8 प्रकार के विवाह के बारे में बताया गया है।

मनुस्‍मृति के अनुसार मनुष्‍य ब्रह्मा विवाह, देव विवाह, आर्श विवाह, प्रजापत्‍य विवाह, गंधर्व विवाह, असुर विवाह, राक्षस विवाह और पिशाच विवाह कर सकता है। गंधर्व विवाह को ही आधुनिक युग में लिव इन रिलेशन कहा जाता है।

क्‍या है गंधर्व विवाह

परिवार की सहमति के बिना जब कन्‍या और वर आपसी सहमति से विवाह कर लें या बिना विवाह के साथ रहने लगें तो इसे गंधर्व विवाह कहा जाता है। सदियों पहले दुष्‍यंत ने शकुंतला से गंधर्व विवाह ही किया था। इन दोनों के ही पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा।

इस तरह लिव इन रिलेशनशिप की शुरुआत सदियों पहले भारत में ही हुई थी

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago