धर्म और भाग्य

आत्महत्या से नही जीवित रहने से मिलती है सफलता

विनाशे बहवो दोषा जीवन् प्राप्रोति भद्रकम।
तस्मात प्राणान् धरिष्यामि ध्रुवो जीवति संगम:।। वा,रा,।।

यह बात हनुमानजी ने सोची जब वह लंका में सीता माता की खोज कर रहे थे.

बहुत प्रयास के बाद भी उनको माता का पता नही मिल रहा था, तब उन्होनें विचार किया कि अगर मै माता का पता लगाए बिना वापस गया तो सुग्रीव अंगद सहित सभी वानरों का वध कर देगे।

श्रीराम को सीताजी का पता नही चला तो वह उनके वियोग में प्राण त्याग देगें। उनकों देख कर लक्ष्मण और फिर भरत, शत्रुघ्न भी प्राणों का त्याग कर देगें । अयोध्या सुनी हो जाएगी। इतने लोगों के प्राण देने से अच्छा है, मैं लौट के ना जांऊ और यही प्राण त्याग कर दूं। भले लोग सभी का भला सोचते है। उन्होने सोचा मैं वापस ना जांऊगा तो सभी वहां मेरे वापस आने का इंतजार करेगें फिर जब मेै वापस नही पहंूचुगा तो वे अपने अपने धाम चले जाएगें, किंतु फिर उनके मन में यह विचार आया कि इस जीवन का नाश कर देने मै बहुत से दोष है। जो पुरुष जीवित रहता है, वह कभी ना कभी अवश्य सफल होता है। अत: मै प्राण त्याग नही करुंगा।

जीवित रहने पर सुख की प्राप्ति अवश्य होती है।

यही इस श्लोक का अर्थ है ।जीवन संघर्ष है। उसमें सफल होने के लिए संघर्ष करना ही पड़ता है। संसार का कोई भी मनुष्य हो असफलता से सबका सामना हुआ है। असफलता ही सफलता कि कुंजी होती है। घोर निराशा में प्राण त्याग करने वाले को प्रकृति भी स्वीकार नही करती है तथा शास्त्रों के अनुसार उसके लिये किया गया श्राद्ध कर्म भी उसको प्राप्त नही होता है।

अत: कैसी भी असफलता हो आत्महत्या करना उसका हल नही है।

यदि हनुमानजी ने भी आत्महत्या की होती तो आज वह जगत पूजनीय नही होते किंतु उन्होनें आत्महत्या का विचार त्याग दिया तथा फिर से सीता माता को खोजने का प्रयास किया तथा सफल भी हुए और श्रीराम के प्रिय होकर सभी के वंदनीय भी हुए।

Manish Sharma

Share
Published by
Manish Sharma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago