ENG | HINDI

अपनी गर्लफ्रेंड की ये इच्‍छा कभी पूरी नहीं कर सकते हैं लड़के

रिलेशनशिप, एक बहुत ही पेचीदा मैटर है। इसे समझना और इसे बनाए रखना दोनों ही बहुत मुश्किल है। किसी खास से प्यार हो जाने पर उसके साथ रिलेशनशिप में तो आजकल के युवा बड़ी जल्दी पहुंच जाते हैं लेकिन रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए जितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, वो उनके लिए बड़ा ही मुश्किल हो जाता है।

खासतौर पर लड़के ऐसा मानते हैं और ऐसा कहते हैं कि अपनी फीमेल पार्टनर को समझ पाना, उसकी बातों पर खरे उतर पाना और उसकी ख्वाहिशों को पूरा कर पाना बड़ा ही मुश्किल होता है। लड़कों को अक्सर इस बात की शिकायत रहती है कि लड़कियां कहती कुछ और हैं और चाहती शायद कुछ और ही हैं।

ये बात कितनी सच है और कितनी नहीं, इस बारे में तो खैर मैं बात नहीं करना चाहूंगी लेकिन हां, इतना ज़रूर है कि आपकी गर्लफ्रेंड की ऐसी कुछ इच्छाएं तो ज़रूर हैं जिन्हें आप कभी पूरा नहीं कर सकते और एक खास बात और है कि लड़कियां चाहती हैं कि उनकी ये इच्छा आप उनके बिना कहे ही पूरी कर दें लेकिन शायद ही आप ऐसा कभी कर सकते हैं।

जी हां, भले ही आप अपनी गर्लफ्रेंड को कितना भी प्यार क्यूं ना करते हों, भले ही वो आपके कितने करीब क्यूं ना हो लेकिन उसकी कुछ इच्छाएं, कुछ फरमाइशें, कुछ ख्वाहिशें पूरा करना आपके बस में नहीं है।

आइए जानते हैं कौन सी हैं वो इच्छाएं

बिना कहे समझ जाएं सारी बात

सच्चा प्यार होने पर

लड़कियां चाहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बिना कहे ही उनकी सारी बात समझ जाए, वो कुछ बोले इससे पहले ही उनका पार्टनर उस बात को समझ ले। उनके बीच में कुछ कहने, सुनने और समझने के लिए लफ्ज़ों की ज़रूरत ही ना पड़े बल्कि सारी बात आंखों ही आंखों में हो जाए।

आपके हाथ का बना खाना

सच्चा प्यार होने पर

लड़कियों की अक्सर ये इच्छा होती है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें अपने हाथ का बना खाना खिलाए। जी हां, यूं तो अक्सर लड़कियों के कंधों पर ही किचन की ज़िम्मेदारी दी जाती है और लड़कियां भी बड़ी ही खुशी-खुशी अपने पार्टनर के लिए खाना बनाती हैं और इतंज़ार करती हैं कि उनका बनाया खाना उनके ब्वॉयफ्रेंड को पसंद आ जाए लेकिन कई बार लड़कियां ऐसा चाहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उनके बिना कहे ही उन्हें अपने हाथ का बना खाना खिलाए।

शॉपिंग करवाने ले जाएं

सच्चा प्यार होने पर

लड़कियां अक्सर चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें शॉपिंग पर ले जाए, उन्हें उनकी पसंदीदा चीज़ें दिलवाए लेकिन लड़के तो गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर जाने के नाम से ही घबराते हैं।

छोटी-छोटी बातें रखें याद

सच्चा प्यार होने पर

लड़कियां चाहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उनकी हर बात को याद रखें, उनसे जुड़ी हर छोटी बात उनके पार्टनर के दिल में रहे लेकिन अक्सर ऐसा होता नहीं है।

गिफ्ट की रखती हैं चाहत

लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर हर छोटे, बड़े अवसर पर उन्हें गिफ्ट दे और बर्थडे हो या एनिवर्सरी, हर दिन को उनके लिए खास बना दे।

अब तो लड़के समझ ही गए होंगें उनकी फीमेल पार्टनर उनसे क्‍या उम्‍मीदें करती हैं। अगर आपको अब तक अपनी गर्लफ्रेंड की नाराज़गी का पता नहीं चल पा रहा था तो सकता है कि इनमें से ही कोई वजह उनकी नाराज़गी की हो।