ENG | HINDI

जब कुमार विश्वास का वीडियो पोर्न वेबसाइट पर चला !

कुमार विश्वास का वीडियो पोर्न वेबसाइट पर

कुमार विश्वास का वीडियो पोर्न वेबसाइट पर – पिछले दिनों दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर कुमार विश्वास को लेकर एक विवादित पोस्टर लगा दिया गया था।

इस कथित पोस्टर में उन्हें गद्दार बताया जा रहा था।

इस पोस्टर के बाद आम आदमी पार्टी में काफी उठा पटक देखने को भी मिली थी, वहीं मीडिया में भी कई ख़बरें आई। जिसके बाद आगे कोई ऐसी घटना नहीं हो इसलिए पार्टी ने अपने कार्यालय के बाहर दिवार पर निगरानी रखने वाला CCTV कैमरा भी लगवा दिया है।

हालाँकि उसके बाद से कोई पोस्टर तो नही दिखा लेकिन ऐसा लगता है कोई कुमार विश्वास के पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ है। तभी तो अब किसी ने कुमार विश्वास का वीडियो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

कुमार विश्वास का वीडियो पोर्न वेबसाइट पर

ये पिछले दिनों की बात है जब मशहूर पोर्न वेबसाइट पोर्नहब पर कुमार विश्चास का वीडियो देखा गया।

लेकिन ये वीडियो कोई अश्लील नहीं बल्कि उनकी कविता का था, जिसमें वे कविता पढ़ते हुए दिखाई दे रहे है। इस वेबसाइट पर ये वीडियो देसी, सेक्सी और XXX जैसे टैग के साथ अपलोड किया गया था। हालाँकि इस वीडियो में कुछ भी पोर्नोग्राफिक नहीं है।

ये कुमार विश्वास के मशहूर गीत ‘कोई दीवाना कहता है’ का एक बहुत पुराना वीडियो है।

कुमार विश्वास का वीडियो पोर्न वेबसाइट पर

ये वीडियो उन दिनों का है जब आम आदमी पार्टी का अस्तित्व ही नही था और कुमार विश्वास एक युवा कवि के रूप में लोगों के बीच मशहूर थे। इस वीडियो पर लगभग एक लाख व्यूज थे। इस वीडियो को किसने अपलोड किया और क्यों अपलोड किया इस बात का पता नहीं चल पाया है।

लेकिन पोर्न वेबसाइट पर कुमार विश्वास की कविताओं का सुना और देखा जाना बिलकुल भी समझ से परे है।

फिलहाल कुमार विश्वास का वीडियो पोर्न वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है, शायद हटा दिया गया है। लेकिन आप इसके लिए गए स्क्रीन शॉट देख यहाँ देख सकते है।

Article Categories:
राजनीति