ENG | HINDI

मुम्बई नहीं कोलकत्ता की नाइट लाइफ है ज्यादा फेमस, तस्वीरों में देखे कैसी होती है रंगीन शाम

नाईट लाइफ

नाईट लाइफ – मुबई के माया नगरी कहा जाता है। यह एक ऐसा शहर है जिसकी माया में हर कोई खो जाता है।

बॉलीवुड के कारण मुम्बई की लाइफ को लक्जीरियस लाइफ कहा जा सकता है। यहां की नाईट लाइफ का भी कोई जवाब नहीं लेकिन जब बात सबसे फेमस नाईट लाइफ वाले शहरों की होगी तो इसमें कोलकत्ता का नाम पहले आएगा।

सिटी ऑफ ज्वाय! कोलकत्ता को इसी नाम से जाना जाता है। इस शहर को एक ऐसे शहर के रुप में देखा जाता है जो दिन में कुछ और होता है और रात में कुछ और। कोलकत्ता की लाइफ दिन में जहां बहुत अस्त व्यस्थ दिखता है वहीं रात इसकी हसीन हो जाती है। यह शहर रात में शराब, शबाब और कबाब में खो जाता है। डीजे की धुन पर थिरकती हसिनाएं और हाथों में जाम लिए यह शहर रंगीन हो जाती है।

कोलकत्ता में बड़ी संख्या में नाईट कल्ब, पब, डांस बार है। जहां युवा दिलों की धड़कने एक होती है।

नाईट लाइफ

कोलकत्ता मुम्बई के मुकाबले नाईट लाइफ के लिए ज्यादा फेमस इसलिए भी है क्योंकि यह ज्यादा सेफ माना जाता है। कोलकत्ता को नाईट लाइफ की कैपिटल सिटी भी कहा जाता है। यहां पार्टी सारी रात चलती है और सुबह होकर कोलकत्ता अपने पुराने रंग में रंग जाता है।

ब्रिटिश स्टाईल पब यहां के लोग का सबसे पसंदीदा जगह है। इसके अलावा बागुइहाटी, लकेटाउन, साल्ट लेक और राजा लहाटा ऐसी जगहों में से है जहां रात में आपको कोलकत्ता के आधे से ज्यादा युवा नजर आ जाएंगे। यहां कि तस्वीरें देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि यह लाइफस्टाइल कोलकत्ता की है।

मुम्बई की पार्टियों में जहां बॉलीवुड सेलेब्स व्यस्थ रहते हैं वहीं कोलकत्ता में साधारण युवा ज्यादा रुची लेते हैं। अगर आप भी इस नाईट लाइफ का मजा लेना चाहते हैं तो एक बार कोलकत्ता जरुर जाएं।