विशेष

6 अरब में हुआ इस राजा का अंतिम संस्कार

हमेशा से ही राजाओं का ठाट-बाट सुर्खियों में रहा है और इस बार थाईलैंड के राजा किंग पूमीपोन अदून्‍यदेत के अंतिम संस्‍कार की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं।

इस किंग पूमीपोन अदून्‍यदेत की मौत अक्‍टूबर 2016 में हो गई थी लेकिन उनका शाही अंतिम संस्‍कार अब जाकर बैंकॉक में हुआ है।

मृत्‍यु के बाद पिछले एक साल से किंग पूमीपोन अदून्‍यदेत के शाही अंतिम संस्‍कार की तैयारियां चल रहीं थीं। थाईलैंड के लोग इन्‍हें पिता मानते थे और वे बड़े दयालु स्‍वभाव के थे। इसी वजह से उनकी मृत्‍यु पर पूरे थाईलैंड में शोक था। कहा जा रहा है कि अंतिम संस्‍कार के लिए 6 अरब रुपए खर्च किए गए हैं।

भारत की बात करें तो भगवान राम के वंशज कहे जाने वाले भूमिगोल के देहांत के एक साल बाद उनका राष्‍ट्रीय शोक घोषित किया गया था। इस शोक के बाद बौद्ध परंपरा के अनुसार भूमिगोल को आखिरी विदाई दी गई थी। उनकी अंतिम सवारी सोने के रथ पर निकली थी और उनके सम्‍मान में 500 प्रतिमाओं का निर्माण किया गया था।

किंग पूमीपोन अदून्‍यदेत संवैधानिक रूप से बनाए गए राजा थे और उनकी शक्‍तियां भी सीमित थीं। थाईलैंड में उन्‍हें भगवान का दर्जा दिया गया था। उनका जन्‍म 5 दिसंबर, 1927 को मैसाचुसेट्स में हुआ था और उनके पिता माहिडोल अदुन्‍यदेत भी एक राजा थे। जब वो 2 साल के थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया। इसके बाद उनकी मां उन्‍हें स्विट्जरलैंड ले गई और वहीं पर पूमीपोन की पढ़ाई पूरी हुई।

उनके जन्‍म के समय उनके पिता हावर्ड में पढ़ाई कर रहे थे और इसके बाद उनका पूरा परिवार थाईलैंड में आकर बस गया। पूमीपोन से पहले उनके बड़े भाई ने राजगद्दी संभाली थी लेकिन एक दुर्घटना में उनके देहांत के कारण 18 साल की उम्र में पूमीपोन को गद्दी पर बैठना पड़ा था।

दुनिया के इस महान राजा को संगीत और फोटोग्राफी का बहुत शौक था। वो सैक्‍सोफोन बजाते थे और गीत भी लिखा करते थे।

 

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago