ENG | HINDI

वैज्ञानिको के अनुसार ये मॉडल है दुनिया की परफेक्ट फिगर वाली औरत, देखे तस्वीरे

केली ब्रुक

हर इंसान के लिए खूबसूरती का अपना अलग पैमाना है, जिसमें वो मापकर किसी को खुबसूरत होने का तमगा दे सकता है।

हालाँकि ये उसकी निजी राय भी हो सकती है, क्योंकि जो एक इंसान खुबसूरत लगे वो जरुरी तो नहीं किसी दूसरे इंसान को भी उतना ही खुबसूरत लगे।

कहने का मतलब ये है कि हम खूबसूरती को नाप-तौल नहीं सकते।

अगर आप भी ऐसा ही सोचते है कि खूबसूरती को मापा नहीं जा सकता तो आप भी गलत हो सकते है।

क्योंकि अभी हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक महिला को दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला घोषित किया है। जी हाँ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक्ट्रेस और टेलीविज़न प्रसेंटर केली ब्रुक को दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला माना गया है। हालाँकि परफेक्ट फिगर को लेकर वैज्ञानिको का अपना पैमाना है।

इससे पहले भी टेक्सास यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने फेमश एक्ट्रेस केंट लास को परफेक्ट लेडी बताया था।

इसके बाद एक अलग शोध में यह पाया गया कि मॉडल केली ब्रुक का परफेक्ट फिगर है। वही शोधकर्ताओं का मानना है कि प्रोफेशनल मॉडल का शरीर ही दुनिया का परफेक्ट फिगर होता है। इसके लिए कुछ मापक भी तय किये गए है जिनके अनुसार परफेक्ट औरत की हाइट 1.68 मीटर, उसके ब्रेस्ट का साइज़ 99, उसका वेट 63 किलो, और हिप्स की साइज़ 91 होनी चहिये।

दोस्तों ये तो था कुछ वैज्ञानिकों का रिसर्च, लेकिन टीम यंगिस्थान ऐसा नहीं सोचती है।

हमारा मानना है कि हर इंसान अपने आप में परफेक्ट और खुबसूरत है क्योंकि जिस तरह हम आसमान में तारे नहीं गिन सकते, समुद्र का पानी नहीं माप सकते, उसी प्रकार खूबसूरती को भी मापा नहीं जा एकता है। यह प्रकृति की देन है और प्रकृति ने हर जीव को अपने आप में खुबसूरत और सम्पूर्ण बनाया है।

अगर आप अपने आप को लेकर कॉंफिडेंट और खुबसूरत महसूस करते है तो इसमें कोई शक नहीं है कि आप खुबसूरत नही है।

Article Categories:
विशेष