ENG | HINDI

KBC के करोड़पति विनर्स की जिन्दगी बीत रही है खुशहाली में !

KBC के करोड़पति विनर्स

KBC के करोड़पति विनर्स – आम लोगों के लिए केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) खेल के क्या मायने है?

यह उस वक्त देखा जा सकता है जब लोग, केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने अपना कष्टपूर्ण जीवन व्यक्त करते हैं। उनके जीवन की व्यथा को सुनकर तब लगता है कि करोड़पति जैसा आइडिया, महज खेल नहीं बल्कि सही अर्थ में ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर लोग अपने अर्जित ज्ञान से भारी राशि जीत सकते हैं।

केबीसी खेल का आइडिया भी यही है कि कैसे आम व्यक्ति गेम से भारी राशि जीत कर, अपना जीवन खुशहाल बना सकता है। हालांकि केबीसी में आए कई प्रतिभागी सिर्फ, शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए उपस्थित होते हैं।

मगर कई प्रतिभागियों के लिए यह शो उनका टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ है। क्योंकि ऐसे प्रतिभागी भी हैं जो शो से भारी राशि जीत कर, अब आरामदायक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

KBC के करोड़पति विनर्स की ज़िन्दगीयाँ

1 – हर्षवर्धन नवाथे

केबीसी के बतौर प्रतिभागी के रूप में हर्षवर्धन का नाम अनमोल है। क्योंकि हर्षवर्धन शो के प्रथम विजेता थे। शो के शुरुआती सीजन में हर्षवर्धन ने 1 करोड़ जीते थे। उस वक्त वह सिविल सर्विस की तैयारी में जुटे थे। लेकिन केबीसी का विजेता होने के बाद उनका जीवन ही बदल गया, लोगों के लिए वह केबीसी के विनर थे। उन्होंने यूके से एमबीए किया ओर वो अब ऑटो कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा में कार्यरत हैं।

2 – सुशील कुमार

केबीसी शो में धनराशि जब 5 करोड़ पहुंची तो उस, रकम को सर्वप्रथम सुशाल कुमार ने वर्ष 2011 में जीता। इसके बाद उन्हें ग्रमीण विकास मंत्रालय का ब्राण्ड अंबेस्डर बना दिया। हालांकि केबीसी में जीती रकम को उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों पर खर्च कर दिया था। साथ ही अपना पुश्तैनी मकान भी सही करवाया था।

KBC के करोड़पति विनर्स

3 – सुनमीत कौर

गृहणी सनमीत कौर को केबीसी शो में मौका मिला, तब वह एक गृहणी थी। जिसने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। लेकिन ससुराल वालों से आर्थिक सहायता न मिलने के बाद, सुनमीत कौर ने केबीसी में भाग लिया व वहां से 5 करोड़ राशि की विजेता बनी। इस राशि से सुनमीत कौर ने अपना बिजनेस शुरु किया।

KBC के करोड़पति विनर्स

4 – अचिन-सार्थक

दिल्ली के निवासी अचिन-सार्थक दो भाईयों ने केबीसी में 7 कोरड़ की राशि जीती। दोनों ने केबीसी के जोड़ी स्पेशल में वर्ष 2014 में 7 करोड़ जीते। इसके बाद उन्होंने अपनी मां का इलाज करवाया व शेष राशि से व्यवसाय शुरु किया।

KBC के करोड़पति विनर्स

ये है KBC के करोड़पति विनर्स – तो ऐसे केबीसी गेम शो ने कॉमन मैन को उसके सपने पूरे करने के लिए मंच दिया है। जोकि वर्ष 2000 से शुरु हुआ व वर्ष 2017 यानि इन दिनों सोनी पर टेलीकास्ट हो रहा है ।