ENG | HINDI

करीना के तैमूर का खर्च सुन डगमगा गया प्रोड्यूसर का बजट

तैमूर का खर्च

तैमूर का खर्च – इन दिनों करीना कपूर खान फिल्‍म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। अपने बिजी शेड्यूल में भी करीना अपने प्‍यारे से बेटे तैमूर के लिए वक्‍त निकाल ही लेती हैं। हाल ही में करीना इस फिल्‍म की शूटिंग के लिए दिल्‍ली आईं थीं और उनके साथ तैमूर भी था।

इसके बाद मीडिया में खबरे उड़ने लगी कि करीना के साथ इस फिल्‍म में छोटे नवाब तैमूर भी नज़र आएंगें।

इस बारे में जब करीना से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि तैमूर इस फिल्‍म में नज़र नहीं आएगा क्‍योंकि फिल्‍म के प्रोड्यूसर करीना का खर्चा और तैमूर का खर्च एकसाथ नहीं उठा सकते हैं।

मां बनने के बाद यह करीना की पहली फिल्‍म होगी और उनके फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंत़जार कर रहे हैं।

इस फिल्‍म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं और करीना के साथ फिल्‍म में सोनम कपूर और स्‍वरा भास्‍कर भी हैं।

एक इंटरव्‍यू के दौरान करीना से पूछा गया था कि चारों तरफ तैमूर के फिल्‍म में होने की बातें चल रहीं हैं तो इन खबरों में कितनी सच्‍चाई है। इस बात पर करीना ने कहा कि फिलहाल तो तैमूर किसी फिल्‍म में नज़र नहीं आने वाला है लेकिन उसकी मां इस फिल्‍म में जरूर है। करीना के इतना कहने पर ही इस फिल्‍म की प्रोड्यूसर रिया कपूर कहती हैं कि करीना और तैमूर को एकसाथ कास्‍ट करना मेरे बजट में नहीं है।

इसके अलावा करीना ने यह भी बताया कि वो दर्शकों को इस फिल्‍म में अपने लुक के बारे में बताना चाहती हैं लेकिन फिल्‍म की प्रोड्यूसर रिया ने उन्‍हें ऐसा करने से रोक रखा है। आपको बता दें कि रिया कपूर कोई और नहीं बल्कि एक्‍ट्रेस सोनम कपूर की बहन और अनिल कपूर की बेटी हैं।

वैसे तो करीना ने ये बात साफ कर दी है कि तैमूर इस फिल्‍म में नहीं है लेकिन अगर तैमूर होता तो इस‍ फिल्‍म का हिट होना पक्‍का था क्‍योंकि सोशल मीडिया पर अभी से ही तैमूर की काफी फैन फॉलोइंग हो गई है।