विशेष

ये है 5000 बिच्छओं के साथ 33 दिन तक रहने वाली लङकी !

कंचना काएतकावे – हमें से कई लोगो को घरो में आमतौर पर गंदगी से आने वाले काॅकरोचो से तक बहुत डर लगता है।

फिर अगर ऐसे में किसी को बिच्छओं के साथ एक महीने तक रहने को कहा जाए तो। या फिर किसी जहरीले  सांप को अपने साथ रखने को कहा जाए तो क्या कोई कर पाएगा। नहीं ना। लेकिन फिर भी अक्सर हमने किस्से कहानियों में विष कन्याओं या ऐसे लोगों के बारे में सुना है। जिनके शरीर पर सांप और बिच्छओं के जहर का कोई असर नहीं होता था

पुराने वक्त में इन विष कन्याओं और लोगो  को राजा अपने दुश्मन के खिलाफ इस्तेमाल करते थे। हालांकि आज के वक्त में ये सब बातें किस्से कहानियों से ज्यादा कुछ नहीं है। यहाँ तक कि आज के वक्त में लोग काॅकरोच छिपकली से भी डरते हैं। फिर

जहरीले  बिच्छओं और सांप देखकर तो कोई भी बेहोश हो जाएगा।

हालांकि कुछ  लोग आज भी ऐसे है जिन्हें खतरनाक जानवरों पसंद होते है। और उन्हें डर नही लगता । लेकिन कोई बिच्छू जैसे जहरीले प्राणी से भले ही डरे न डरे । लेकिन इनके साथ रहने की हिम्मत फिर भी  नही करेगा ।क्योंकि  जहरीले बिच्छओं के डंक से कोई भी इंसान कुछ सेकंड में मर सकता है। हालांकि थाइलैंड की एक महिला ने जहरीले बिच्छओं के साथ रहना का एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

थाइलैंड की ये महिला कंचना काएतकावे हर वक्त  बिच्छओं के बीच रह सकती है।

इस महिला की इसी खूबी के कारण वहाँ के लोग इस महीला को ‘स्कॉर्पियन क्वीन’ यानि ‘बिच्छओं की रानी ‘ कहते हैं। और ये नाम भी इस महिला को इनके हैरतअंगेज कारनामों की वजह से  मिल रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस महिला को जहरीले बिच्छओं के जहर से कोई हानि भी नहीं पहुँचती है। जो इस महिला को दूसरी महिलाओं से अलग बनाता है।

इस महिला का नाम कंचना काएतकावे है। 39 साल की कंचना 33 दिन तक 5000 हजार बिच्छओं के साथ रही है। सुने में बहुत अजीब तो लगता ही है । साथ ही खतरनाक भी है। लेकिन कंचना ने ये  हैरतअंगेज और खतरनाक काम कर दिखाया है। साथ ही कंचना ने जहरीले बिच्छओं को 3 मिनट 28 सेकेंड तक अपने मुँह में रखने का कारनामा भी किया है। जिसके लिए कंचना काएतकावे का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। कंचना काएतकावे को बिच्छओं से बहुत ज्यादा प्यार है। कंचना बिच्छओं को अपने मुँह में भी रख लेती हैं।वैसे कंचना काएतकावे का जहरीले बिच्छओं के बीच रहना और बिच्छओं के जहर का कंचना के शरीर पर असर न करना चमत्कार ही है।

Preeti Rajput

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago