ENG | HINDI

अपने पति से ही लड़के पटाने के टिप्स लेती थी काजोल !

अभिनेत्री काजोल

अभिनेत्री काजोल – बी टाउन में किसी ना किसी कपल के प्यार के चर्चे हुआ ही करते हैं।

कभी किसी कपल का प्यार परवान चढ़ता है तो  कभी उनके मतभेद के बारे में ख़बरें सुनने में आती हैं।

लेकिन इनमें से एक कपल ऐसा भी है, जो शुरूआत से सभी का फेवरेट बना हुआ है और इस कपल के बारे में कभी लड़ाई-झगड़े की बात भी सुनने में नहीं आई। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड में अपनी दिलकश अदाओं से सभी को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस काजोल और बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की।

काजोल और अजय की लव स्टोरी की शुरूआत बहुत दिलचस्प तरीके से हुई थी। अब तो आपके मन में भी इनकी लव स्टोरी के बारे में जानने की उत्सुकता पैदा हो गई होगी। तो चलिए हम आपको बॉलीवुड के इन लव बर्ड्स की प्रेम कहानी के बारे में बता ही देते हैं।

शूटिंग पर हुई मुलाकात

अभिनेत्री काजोल

अजय और काजोल एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। ये बात साल 1994 की है। जब काजोल और अजय फिल्म ‘हलचल’ की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान दोनों की सेट पर रोज मुलाकात होती थी और ये मुलाकात धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में तब्दील हो गई। फिर एक दिन दोनों को ये अहसास हुआ कि उनकी ये दोस्ती शायद अब प्यार में बदल गई है।  फिर काजोल और अजय ने एक-दूसरे से अपने प्यार का जिक्र कर ही दिया। साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली। आज अजय और काजोल दो बच्चों न्यासा व युग के माता-पिता हैं।

पति से ही लेती थी बॉयफ्रेंड पटाने के टिप्स

अभिनेत्री काजोल

ये बात तो सभी को पता है कि अभिनेत्री काजोल बड़ी ही नॉटी एक्ट्रेस हैं। काजोल हमेशा से ही मस्तमौला एक्ट्रेस रही हैं। शादी के पहले अजय और काजोल को इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 8 साल हो चुके थे। अजय ने साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया था वहीं काजोल ने 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। काजोल और अजय ने कई फिल्मों में साथ काम किया और दोनों हमेशा से अच्छे दोस्त रहे। काजोल तो अजय से लड़के पटाने के टिप्स भी लेती थी और अजय भी इसमें काजोल का पूरा साथ देते थे।

अभिनेत्री काजोल

अभिनेत्री काजोल ने कुछ समय तक तो लड़के पटाए, लेकिन इस बीच उनकी लाइफ में कोई ऐसा लड़का नहीं आ पाया जिसके साथ काजोल सेटल हो सकें। इस दौरान काजोल को अजय की सादगी भा गई और फिर उन्होंने अजय के साथ ही जीवन बिताने का फैसला लिया।

अभिनेत्री काजोल

वैसे लड़कियां पटाने के मामले में अजय भी कुछ पीछे नहीं थे। अजय दिखने में जरूर सीधे लगते हैं लेकिन वो बड़े ही छूपे रुस्तम हैं। अजय का नाम करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ जुड़ चुका है। करिश्मा और अजय की जोड़ी की तो आज भी चर्चा होती है।  करिश्मा तो अजय के प्यार में पागल थी। मगर इस बीच अजय का दिल रवीना के लिए धड़कने लगा और वो रवीना को डेट करने लगे। हालांकि आखिर में तो अभिनेत्री काजोल ही अजय के दिल पर बाजी मारने में कामयाब हुई।

यदि आपको अजय और अभिनेत्री काजोल की लव लाइफ से जुड़े ये किस्से पसंद आए हो तो इस स्टोरी को शेयर जरूर कीजिएगा।