राजनीति

मरने के बाद भी जयललिता ही है अपनी पार्टी की बॉस, राजनीति के इतिहास में पहली बार लिया गया फैसला

तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री जयललिता का हर क्षेत्र में जवाब नहीं।

उन्होंने फिल्मी कैरियर से लेकर राजनीति तक में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसे उनका टैलेंट कहें या उनकी किस्मत। तमिलनाडू के लोगों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री जयललिता उनकी अम्मा है। हाल ही में जयललिता का निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरे तमिलनाडू में मातम पसरा हुआ था। सरकार को चिंता इस बात की थी कि कहीं उनके निधन की खबरे सुनकर लोग आत्महत्या न करने लगे।

24 फरवरी 1948 जो जन्मी जयललिता जयराम बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी थी। स्कूल में पढ़ने के दौरान ही उन्होंने अंग्रेजी फिल्म ‘एपिसल’ में काम किया। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मे की। पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री जयललिता ने कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम करने के बाद राजनीतिक पारी शुरु की।

लगभग 40 साल के राजनीतिक कैरियर में उन्होंने बहुत ही बदलाव देखे।

अन्नाद्रमुक के संस्थापक एमजी रामचंद्र की करीबी थी। उनसे प्रभावित होकर ही जयललिता ने राजनीति में कदम रखा। रामचंद्र के निधन के बाद वो अन्ना द्रमुक की महासचिव बन गई। उसके बाद से लगातार वो पार्टी की महासचिव बनी रही।

साल 1982 में जयललिता ने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। इस दौरान वो कई बार सांसद और मुख्यमंत्री रह चुकी है। पिछले साल ही 5 दिसम्बर 2016 को उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी के लिए लम्बी लड़ाई हुई। फिलहाल उनकी पार्टी के पन्नीस्वामी मुख्यमंत्री पद पर है।

हाल ही में सम्पन्न हुए एआईएडीएमके महापरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के महासचिव पद पर पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री जयललिता हमेशा के लिए बनी रहेंगी। इस पद पर अब पार्टी का कोई भी सदस्य नहीं बैठ सकता। इसके अलावा बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि महासचिव के सारे अधिकार पार्टी के संयोजक और सह संयोजक के पास होंगे।

इस बैठक में जो फैसले लिए गए वो इतिहास में पहली बार किसी पार्टी ने लिया है। भारतीय राजनीतिक इतिहास में यह पहली पार्टी है जिसने अपने किसी नेता के प्रति इतना लगाव दिखाया है।

इस फैसले के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री जयललिता हमेशा के लिए पार्टी की बॉस बन गई है।

Yasir Arfat

Share
Published by
Yasir Arfat

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago