ENG | HINDI

सबसे सेक्‍सी प्‍लेबॉय मैगजीन को इंटरव्‍यू दे चुके हैं पीएम नेहरू साहब

प्‍लेबॉय मैगजीन

प्‍लेबॉय मैगजीन – देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी के जीवन से कई विवादित किस्‍से जुड़े हुए हैं।

अब उन्‍हें लेकर एक और खबर आई है। नेहरू जी के एक कथित इंटरव्‍यू को लेकर सोशल मीडिया पी तहलका मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि पंडित नेहरू ने एडल्‍ट प्‍लेबॉय मैगजीन को एक इंटरव्‍यू दिया था। इसके साथ ही खबर तो ये भी है कि ऐसा करने वाले वह पहले प्रधानमंत्री थे।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब नेहरू और कांग्रेस पार्टी इस इंटरव्‍यू को लेकर चर्चा में आई हो।

ट्विटर ने शुरु की बहस

ट्विटर पर @churmuri  नाम के एक यूज़र ने इस मामले पर नए सिरे से बहस शुरु की है। इस अकाउंट के 50 हज़ारे से भी ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं। इस अकाउंट पर @beinghumor का हवाला दिया गया है, जिन्‍होंने प्‍लेबॉय के किसी कथित ट्वीट के आधार पर दावा किया है कि नेहरू ने सच में इस मैगजीन को इंटरव्‍यू दिया था।

कांग्रेस भड़क गई

इस ट्वीट को 12 अक्‍टूबर, 2017 को जारी किया गया था। इस ट्वीट में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था ‘ नो यूअर लैगेसी’ साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि कांगेस ने इस ट्वीट को डिलीट करवा दिया।

अब प्‍लेबॉय मैगजीन के ट्विटर हैंडल से इस बात की खबर आई है कि उन्‍होंने ऐसा कोई इंटरव्‍यू नहीं लिया था और ना ही नेहरू जी के इंटरव्‍यू को लेकर उनके पास कोई ट्वीट उपलब्‍ध है। तो क्‍या ये बात सच है कि कांग्रेस ने नेहरू जी के इंटरव्‍यू वाले ट्वीट को डिलीट करवा दिया।

@churmuri  का कहना है कि @beinghumor के ट्वीट में जो फॉन्‍ट दिख रहा है वो ट्विटर द्वारा इस्‍तेमाल किए जा रहे फॉन्‍ट से अलग है। ये गौर करने वाली बात है कि उनके इस ट्वीट में जवाहर लाल नेहरू के नाम की स्‍पेलिंग भी गलत है।

उसमें लिखा है ‘jawsharlal’ जबकि दावा किया गया है कि यह @playboy का ट्वीट है, जिसे कांग्रेस ने डिलीट करवा दिया।

अब सवाल यह उठता है कि क्‍या सच में नेहरू जी ने प्‍लेबॉय मैगजीन को इंटरव्‍यू दिया था। फोर्ब्‍स मैगजीन में 3 अक्‍टूबर, 2017 को छपे लेख में रौनक डी देसाई ने कहा है कि नेहरूर जी का इंटरव्‍यू असलियत में 1963 में प्‍लेबॉय मैगजीन में अक्‍टूबर के अंक में छपा था। इसे पत्रिका द्वारा 1962 में शुरु किए गए प्‍लेबॉय इंटरव्‍यू सीरीज़ के तहत छापा गया था।

अगर प्‍लेबॉय मैगजीन के अक्‍टूबर 1963 के संस्‍करण को देखें तो कवर पेज पर खूबसूरत मॉडल एल्‍सा मार्टिनेल्‍ली की तस्‍वीर छपी है। इसके नीचे यह घोषणा की गई है कि भारत के नेहरू के साथ एक एक्‍सक्‍लूसिव इंटरव्‍यू। मैगजीन के इस अंक के 51वें पेज पर नेहरू जी का इंटरव्‍यू छपा है।

अब इस बात से ही आप समझ सकते हैं कि असल में भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी ने प्‍लेबॉय मैगजीन को इंटरव्‍यू दिया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी देश के पीएम ने इस तरह की मैगजीन को इंटरव्‍यू दिया हो। आपको बता दें कि खुद इस मैगजीन के एडिटर विवादों से घिरे रहते थे। उनकी मैगजीन के कवर पेज बहुत सेक्‍सी हुआ करते थे।