विशेष

बुद्धिमान लोगों में होती हैं ये अजीब आदतें, क्‍या आपमें हैं ?

बुद्धिमान लोगों की अजीब आदतें – बुद्धिमान इंसान आम लोगों से कुछ अलग होता है।

वो परिस्थिति को जिस तरह भांपता और आंकता है उसे कोई भी नहीं समझ सकता। सामान्‍य लोग किसी भी परिस्थिति या बात को एक सामान्‍य नज़र से देखते हैं लेकिन बुद्धिमान लोगों के देखने का नज़रिया थोड़ा अलग होता है। भीड़ में ये अलग तो नहीं दिखाई देते लेकिन इनकी सोच भीड़ से काफी अलग होती है।

पूरी दुनिया बुद्धिमान लोगों की कायल है और जो अपनी बुद्धि से दुनिया को झुका सकता है उसके कहने की क्‍या। हम सभी तो बुद्धिमान नहीं हो सकते लेकिन हां हममे में से कुछ लोग बुद्धिमान जरूर होते हैं जिन्‍हें हम आसानी से नहीं पहचान पाते हैं।

आज हम आपको बुद्धिमान लोगों की अजीब आदतें बताने जा रहे हैं। जानते हैं कि बुद्धिमान लोगों में ऐसा कौन-सा गुण होता है जो उन्‍हें दूसरों से अलग बनाता है।

बुद्धिमान लोगों की अजीब आदतें

१ – आलस

आपको जानकर हैरानी होगी कि भला बुद्धिमान लोगों का आलस से क्‍या लेना-देना है। अमेरिका में हुए एक शोध के अनुसार पाया गया है कि बुद्धिमान लोग आलसी और सुस्‍त होते हैं। आलसी लोग किसी भी काम को करने के लिए कोई सरल रास्‍ता ढूंढते हैं। दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स ने भी कहा था कि मैं अपना सबसे मुश्किल काम किसी आलसी व्‍यक्‍ति को देता हूं क्‍योंकि उस मुश्किल काम को करने के लिए वह व्‍यक्‍ति कोई ना कोई आसान उपाय निकाल सकता है। अगर आपके पास भी कोई मुश्किल काम है तो उसे सबसे आलसी इंसान को दे दीजिए, वो बड़े ही क्रिएटिव और अनोखे तरीके से उस काम को कर लेगा।

२ – भुलक्‍कड़ स्‍वभाव

एक सर्वे के मुताबिक जो लोग बुद्धिमान होते हैं वो भुल्‍लकड़ भी होते हैं। समझदार होते हुए भी बहुत इंटेलिजेंस होने की वजह से ये भुलक्‍कड़ होते हैं। भुलक्‍कड़ इंसान छोटी-छोटी बेकार की चीज़ों को भूल जाता है और उसे सिर्फ जरूरी बातें ही याद रहती हैं। ऐसे में वो अपने काम को तेजी से कर पाते हैं और उनके दिमाग में नए-नए विचार आने लगते हैं। आमतौर पर भुलक्‍कड़ लोगों को पागल कहा जाता है लेकिन असल में ऐसा नहीं है। भुलक्‍कड़ लोग बुद्धिमान भी होते हैं क्‍योंकि वो सिर्फ अपने दिमाग में उन्‍हीं चीज़ों को रखते हैं जो जरूरी होती हैं।

३ – जल्‍दी भरोसा करना

बुद्धिमान लोग बहुत जल्‍दी किसी पर भरोसा कर लेते हैं। बुद्धिमान लोगों का दिमाग व्‍यक्‍ति को परखने में अधिक समय लेता है। इनमें लोगों को परखने की खूबी होती है। आजकल किसी पर भी भरोसा करना बहुत मुश्किल होता है लेकिन बुद्धिमान लोग ये काम भी कर लेते हैं। जिसके पास तेज चलने वाला दिमाग होता है वो अपनी हर मुश्किल का हल निकाल लेता है और इन्‍हें पता होता है कि इन्‍हें किस पर भरोसा करना है और किस पर नहीं।

ये है बुद्धिमान लोगों की अजीब आदतें – अगर आपके आसपास कोई बुद्धिमान व्‍यक्‍ति है तो उसमें ये तीन खूबियां जरूर होंगीं। अगर आपको कोई आलसी इंसान दिखाई दे तो उसका मज़ाक ना उड़ाएं, हो सकता है कि वो बहुत इंटेलिजेंट हो। आम इंसान से अलग बुद्धिमान लोगों में ये तीन खूबियां होती हैं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago