ENG | HINDI

भारत के इन पांच रेसलर ने WWE में बढ़ाया भारत का नाम

भारत के WWE रेस्लर्स – दुनिया के सबसे मशहूर रेसलिंग शो WWE के बारे में कौन नहीं जानता। यह एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म बन चुका है जहां दुनिय भर के रेसलर्स अपना हुनर दिखाने आते हैं। इसी तरह कई भारतीय रेसलर ने भी इस प्लैटफ़ॉर्म के ज़रिए भारत का नाम रोशन किया है।

तो आइए जानते हैं अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत का नाम चमकाने वाले भारत के WWE रेस्लर्स  –

भारत के WWE रेस्लर्स –

1 – जिन्दर महाल

जिन्दर महाल को हर डब्लूडब्लूई फैन जानता है। जिन्दर महाल वो रेसलर हैं जिसने रैंडी आर्टन जैसे बेहतरीन रेसलर को हराकर डब्लूडब्लूई चैम्पियनशिप जीती थी और तब से लेकर अब तक कोई बी रेसलर जिन्दर को टाइटल मैच में नह हरा सका है।

भारत के WWE रेस्लर्स

2 – द ग्रेट खली

खली को दुनियाभर में हर कोई जानता है। यह वही रेसलर हैं जिसने आते ही मशहूर रेसलर अंडरटेकर को धूल चटा दी थी। खली डब्लूडब्लूई वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन भी रह चुके हैं। खली ना केवल डब्लूडब्लूई रेसलर हैं बल्कि कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। लेकिन अफ़सोस खली साल 2012 में रेसलिंग छोड़कर भारत वापस चले आए।

भारत के WWE रेस्लर्स

3 – महाबली शेरा

भारत का नाम रेसलिंग में ऊंचा करने में महाबली शेरा का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। महाबली ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने टीएनए में कदम रखा था। इसी के साथ वह तब से लेकर अब तक टीएनए फैंस के लोकप्रिय रेसलर हैं।

भारत के WWE रेस्लर्स

4 – सोंजय दत्त

सोंजय दत्त एक इंडो अमेरिकन रेसलर हैं और यह भी टीएनए के एक बेहद मशहूर फाईटर हैं, जिसने अपना दमखम कई बड़े-बड़े रेसलर्स को हरा कर दिखाया है और भारत का नाम ऊंचा किया है।

भारत के WWE रेस्लर्स

5 – कविता दलाल

कविता दलाल भारतीय रेसलर द ग्रेट खली की शिष्य रह चुकी हैं। कविता भारत की पहली महिला रेसलर हैं जिन्होंने डब्लूडब्लूई में देसी अंदाज से रेसलिंग कर के भारत का नाम ऊंचा किया है।

ये है भारत के WWE रेस्लर्स – ये पांच रेसलर्स WWE की फाइट में भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। इनकी कामयाबी देखकर हर भारतीय को गर्व महसूस होता है।