ENG | HINDI

भारत के टॉप टेन इन्वेंशन जिनका लोहा खुद अंग्रेजों ने भी माना।

भारत के टॉप टेन इन्वेंशन

भारत के टॉप टेन इन्वेंशन – भारत देश में जहाँ कही हुनर देखने को मिल जाता हैं।

ये हुनरमंद देश का कई तरह से फायदा करवाते हैं। और देश को उस मुकाम पर खड़ा करते हैं जिस मुकाम पर पहुँचने के लिए लोग तरसते हैं। ऐसे ही हमारे देश में कुछ लोग हुए जिन्होंने अपने हुनर और अपनी मेहनत के दम पर ऐसे आविष्कार किये जिसकी बदौलत देश को एक अलग मुकाम छूने को मिला।

आइये हम जानते हैं भारत के टॉप टेन इन्वेंशन, ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में जिन्होंने अपनी मेहनत से भारत को एक अलग मुकाम पर पहुँचाया।

भारत के टॉप टेन इन्वेंशन – 

१ – डॉक्टर होमी जहाँगीर भाभा :

भाभा को भारतीय परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता है, इन्होने मुंबई में भाभा परमाणु संस्थान की (bhabha atomic research institute) की स्थापना की थी।

२ – विक्रम साराभाई:

डॉक्टर भाभा के बाद भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष बने. वे भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान (indian space research) रास्ट्रीय समिति के पहले अध्यक्ष थे।

३ – एस.एस भटनागर:

इन्हें विज्ञान प्रशारक के रूप में अपने शानदार कार्य के लिए जाना जाता है। इन्होने देश में वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं की स्थापना की।

४ – सतीश धवन :

सतीश धवन को विज्ञान और अभियांत्रिकी के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७१ में पद्य भूषण से सम्मानित किया गया था। ध्वनि के सुपरसोनिक के विकास में इनका प्रयास निर्देशक रहा है।

५ – जगदीश चन्द्र बसु :

जगदीश चन्द्र भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्ता थे। १९१७ में जगदीश चन्द्र को  “नाईट “ की उपाधि प्रदान की गई और जल्द ही भौतिक तथा जीव विज्ञान के लिए रॉयल सोसाईटी ऑफ़ लन्दन के फ़ेलो चुन लिए गए थे।  इन्होने ही बताया था कि पौधों में जीवन होता है।

६ – चंद्रशेखर वेंकट रमन:

(c.v raman) ने स्पेक्ट्रम से संवंधित रमन प्रभाव का आविष्कार किया था, जिसके कारण इन्हें १९३० में भौतिकी का नोबेल पुरुषकार मिला था।

७ – वीरवल साहनी:

बीरबल साहनी अंतरास्ट्रीय ख्याति के पुरावनस्पति वैज्ञानिक थे, इन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ पेलियों जियोबोटनिस्ट माना जाता है।

८ – सुब्रमण्‍यम चंद्रशेखर:

1983 में तारों पर की गयी अपनी खोज के लिये इन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

9 – हरगोविंद खुराना :

इन्होने जीन संश्लेषण (Gene Synthesis) किया जिसके लिए इन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

10 – अरुणाचलम मुरुगंथम:  

तमिलानाडू से हैं, इन्हें भारत में पेडमेन के नाम से भी जाना जात्ता है, इन्होने स्त्रियों में मासिक धर्म की हाइजेनिक बीमारियों को देखते हुए सस्ते सेनेटरी पेड बनाना शुरू किया और कम लागत की मशीनों का निर्माण भी किया।

11 – अनमोल यादव:

इन्होंने अपनी मेहनत से 18 साल के लम्बे अंतराल बाद सिक्स शीटर एयर क्राफ्ट तैयार किया।

12 – जगदीश चतुर्वेदी:

डॉक्टर जगदीश एक राइटर, डॉक्टर, स्टैंडअप कॉमेडियन है, इन्होने मेडिकल के फील्ड में कई सारे इन्वेंशन किये।

13 – उद्धव भरली:

इन्होने अलग-अलग कुल मिलाकर 118 इनोवेशन किये।

14 – प्रणव मिस्त्री:

प्रणव को टेक्नोलोजी के क्षेत्र में अपने उच्चतम कार्य के लिए जाना जाता है।

ये है भारत के टॉप टेन इन्वेंशन – ये वो नाम जो हमने आपके साथ साझा किये हैं, इन्होने अपने हुनर से भारत की सेवा की है। इसके अलावा अभी ऐसे बहुत सारे नाम है जैसे- राजीव मोटवानी, अजीत नारायणनन, थॉमस कैलाथ, शिवा अय्यादुरै, सत्येन्द्र नाथ बोस इत्यादि जिन्होंने अपने इन्वेंशन का लोहा पूरे विश्व को मनवाया है।