ENG | HINDI

ये हैं भारत के सबसे ‘रईस’ शहर

भारत के अमीर शहर

भारत के अमीर शहर – हाल ही में सेंट्रल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस ने एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत के उन शहरों के बारे में बताया गया है जो सबसे अमीर हैं। भारत में वैसे तो अक्सर गरीबी की बात की जाती है लेकिन इस लिस्ट ने सभी को चौंका दिया है। हालांकि माना जा रहा है कि भारत की जीडीपी में पहले के मुकाबले काफी गिरावट दर्ज हुई है। हर शहर की जीडीपी अलग-अलग है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कौन से हैं भारत के अमीर शहर ।

आइए जानते हैं भारत के अमीर शहर ।

भारत के अमीर शहर –

मुंबई:

फायनेंशियल कैपिटल के नाम से मशहूर मुंबई देश का सबसे रईस शहर है। हालिया आंकड़ों में मुंबई को देश का सबसे अमीर शहर बताया गया है। मुंबई में देश की जानी-मानी हस्तियां रहतीं हैं। बॉलीवुड समेत देश के कई बड़े उद्योग मुंबई में ही हैं। मुंबई की जीडीपी 21 लाख करोड़ है।

दिल्ली:

भारत की राजधानी दिल्ली देश के सबसे रईस शहर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। दुनिया की तीसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर की डीजीपी 20 लाख करोड़ है। दिल्ली को मुंबई के बाद भारत का सबसे पैसे वाला शहर करार दिया गया है। दिल्ली में देश के कोने-कोने से लोग काम की तलाश में आते हैं।

भारत के अमीर शहर

कोलकाता:

लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोलकाता है। कोलकाता को देश की तीसरा सबसे अमीर शहर बताया गया है। भारत के तीसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर की जीडीपी 9.6 करोड़ है। हालांकि मुंबई और दिल्ली की तुलना में ये बेहद कम है लेकिन कोलकाता में भी रोजगार की तलाश में देश के कोने-कोने से लोग जाते हैं।

भारत के अमीर शहर

बेंगलुरू:

साइबर सिटी के नाम से मशहूर बेंगलुरू देश का चौथा सबसे अमीर शहर है। बेंगलुरू में कई आईटी कंपनियों के हेड ऑफिस हैं और इसे आईटी हब भी कहा जाता है। बेंगलुरू की जीडीपी 5.3 करोड़ है। बेंगलुरू आईटी सेक्टर में नौकरी करने वालों की पहली पसंद है।

भारत के अमीर शहर

हैदराबाद:

देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में हैदराबाद का नंबर पांचवां है। हैदराबाद कभी हीरों और मोतियों के लिए जाना जाता था। हालांकि अभी भी यहां कई ऐसे बाजार हैं जहां आपको सबसे बेशकीमती हीरे-मोती मिल जाएंगे। हैदराबाद की डीजीपी 4.7 करोड़ है। हैदराबाद को पर्यटकों का सबसे पसंदीदा शहर माना जाता है।

भारत के अमीर शहर

तो ये हैं भारत के अमीर शहर । हालिया आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली और मुंबई की जीडीपी तो बहुत ज्यादा है लेकिन तीसरे नंबर पर मौजूद कोलकाता की जीडीपी कम है। अर्थशास्त्रियों ने भी भारत की गिरती जीडीपी पर चिंता जाहिर की है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में भारत तेजी से प्रगति करेगा और देशभर में विकास होगा।