ENG | HINDI

ये हैं भारत की पहली मिस वर्ल्ड, मॉडलिंग छोड़ लोगों की कर रहीं हैं सेवा

हाल ही में भारत के हरियाणा राज्‍य की मानुषि छिल्‍लर साल 2017 की मिस वर्ल्‍ड बनी हैं। मानुषि से पहले भी कई भारतीय सुंदरियां देश के लिए मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीत चुकी हैं लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि भारत को सबसे पहले ये सौभाग्‍य किस सुंदरी ने दिया था ?

जी हां, आज हम आपको बता रहे हैं कि भारत से वो कौन थी जिसके सिर पर सबसे पहले मिस वर्ल्‍ड का ताज सजा था।

17 नवंबर, 1966 को भारत की रीता फारिया ने सबसे पहले मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीता था। भारत की ओर से मिस वर्ल्‍ड बनने वाली वो पहली महिला थीं। रीता का जन्‍म मुंबई में 1945 में हुआ था और उनकी परवरिश गोवा में हुई थी।

उन्‍होंने मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजीर्बा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से एमबीबीएस की डिग्री ली और आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं। डॉक्‍टरी के साथ रीता ने मॉडलिंग भी की।

रीता एक ऐसी इंडियन मॉडल थीं जिनकी डिमांड भारत के साथ-साथ अमेरिका और आयरलैंड में भी थी। रीता ने मॉडलिंग और फिल्‍मों की जगह अपनी पढ़ाई को ज्‍यादा महत्‍व दिया। उन्‍होंने 1971 में डेविड पावेल से शादी कर ली। डेविड पेशे से एंडोक्राइनोलॉजिस्‍ट थे। 1973 से दोनों डबलिन में ही बस गए।

अपने एक इंटरव्‍यू में रीता ने कहा था कि उन्‍हें पहले ग्‍लैमरस लाइफ पसंद थी लेकिन मिस वर्ल्‍ड बनने के बाद उन्‍हें इस सब में ज्‍यादा दिलचस्‍पी नहीं रह गई थी। उन्‍हें इससे ज्‍यादा मज़ा लोगों की सेवा करने में आता था और इस वजह से उन्‍होंने डॉक्‍टरी में अपना करियर चुना।

रीता 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज के तौर पर नज़र आईं थीं। वो मिस वर्ल्‍ड कॉन्‍टेस्‍ट में भी जज के रूप में शामिल हो चुकी हैं। उन्‍हें गोवन कम्‍युनिटी द्वारा सम्‍मानित किया जा चुका है।

रीता ने दोबारा फैशन की दुनिया में 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज के तौर पर कमबैक किया था। वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी बतौर जज शामिल हो चुकी हैं। कुछ साल पहले रीता यूनाइटेड किंगडम के गोवन फेस्टिवल में नज़र आई थीं। उन्हें गोवन कम्युनिटी द्वारा सम्मानित किया गया था।