ENG | HINDI

शक्तिमान समेत भारत के वो ‘सुपरहीरो’ जो करते थे हर किसी के दिलों पर राज

भारत के सुपरहीरो

भारत के सुपरहीरो – बचपन में हम सबने भारत में शक्तिमान जरूर देखा है। शक्तिमान भारत का सबसे पसंदीदा और प्यारा सीरियल था। शक्तिमान को भारत का सबसे अच्छा सुपरहीरो भी कहा जाता था। लेकिन शक्तिमान के अलावा भी भारत में कई सुपरहीरो रहे हैं जिन्होंने हर किसी के दिलों पर राज किया है।

आज हम आपको ऐसे ही भारत के सुपरहीरो के बारे में बताएंगे जिनको देखने के लिए सब अपना काम तक छोड़ देते थे।

आइए आपको बताते हैं भारत के सुपरहीरो के बारे में।

भारत के सुपरहीरो – 

1 – शक्तिमान:

शक्तिमान भारत का सबसे ज्यादा देखा जाना वाला सीरियल था। शक्तिमान को हरकोई अपने सबसे करीब मानता था। इस सीरियल को लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी शामिल किया जा चुका है। शक्तिमान भारत का सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो माना जाता है। इस किरदार को देखने के लिए बच्चों में बहुत क्रेज था और वो दीवानों की तरह इसे पसंद करते थे।

2 – आर्यमान:

ब्रह्मांड को बचाने के इरादे से आए आर्यमान ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों पर अपनी जगह बना ली। हालांकि आर्यमान को शक्तिमान से कड़ी टक्कर मिलती थी लेकिन इसके बावजूद आर्यमान ने अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी पाई और बच्चों को अपना दीवाना बना दिया। आर्यमान के पास भी बहुत सारी शक्तियां थीं जिसकी नकल बच्चे घरों में किया करते ते। हालांकि आर्यमान की कहानी अंग्रेजी फिल्म स्टार वार्स से मिलती जुलती थी।

भारत के सुपरहीरो

3 – सोनपरी:

ये पहला सीरियल था जिसमें सुपरहीरो का किरदार किसी पुरुष ने नहीं बल्कि महिला ने निभाया था। इस सीरियल ने टीवी की दुनिया में कापी नाम कमाया और जमकर धूम मचाई। सीरियल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि इस सीरियल को कई भाषाओं में दिखाया जाता था। इस सीरियल में अच्छाई और बुराई के बीच की जंग को दिखाया गया था। जिससे सबको सीख तो मिलती ही थी साथ ही उनका मनोरंजन भी होता था।

भारत के सुपरहीरो

4 – कैप्टन व्योम:

ये सीरियल युवाओं में खासा लोकप्रिय था। क्योंकि इसकी हीरो हट्टा-कट्टा और काफी आकर्षक था। कैप्टन व्योम के पास बहुत सारी शक्तियां थीं और ये सुपरहीरो ब्रह्मांड की जेल से भागे हुए कैदियों से लोहा लेता था। इस शो की खास बात ये भी थी कि ये काफी एडवांस शो था और 90 के दशक में भी इसे 21वीं सदी के बाद का लुक देने की कोशिश की गई थी। दर्शक इस शो को देखकर काफी आनंदित महसूस करते थे और हरकोई इन सीरियल को हाथों हाथ लेता था।

भारत के सुपरहीरो

ये थे भारत के सुपरहीरो वाले सीरियल जिन्हें काफी पसंद किया जाता था। हालांकि इनके अलावा भी बेताल पच्चीसी, विराट, विक्रम और बेताल जैसे शो ने भी खासा लोकप्रियता हासिल की लेकिन इन सीरियलों के सामने वो थोड़ी कमजोर पड़ गए। सुपरहीरो वाले सीरियलों का क्रेज ये रहता था कि बच्चे घर पर अपने पसंदीदा सुपरहीरो की नकल भी करते थे। इस दौरान कई बच्चों ने अपनी जान भी गंवाई थी।

हालांकि बाद में इन शो के पहले ये दिखाया जाता था कि इनकी कहानी सिर्फ काल्पनिक है और इनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ भी हो लेकिन ये सुपरहीरो आज भी हम सब के दिलों में जिंदा हैं।