ENG | HINDI

जानिए कितने पढ़े-लिखे थे हमारे अब तक के प्रधानमंत्री!

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

प्रधानमंत्री की पढ़ाई – पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर काफी कुछ विवाद देखने और सुनने को मिला था।

इस डिग्री विवाद के चक्कर में मीडिया में काफी बवाल हुआ तो विपक्ष ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। वैसे ये तो हुई एक प्रधानमंत्री की पढ़ाई या डिग्री की बात।

लेकिन आज हम आपको भारत में अब तक जितने भी प्रधानमंत्री हुए है उन सब का बायोडाटा आपके सामने लेकर आये है।

तो आइये जानते है देश के पहले प्रधानमंत्री की पढ़ाई और डिग्री की जानकारी से लेकर देश के मौजूदा प्रधानमंत्री की पढ़ाई और डिग्री के बारे में-

1.  प.जवाहरलाल नेहरु- (15 अगस्त 1947-27 मई 1964)

-देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु ने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो स्कूल से प्राप्त की। वहीं उन्होंने अपना ग्रेजुएशन ट्रिनिटी कॉलेज कैम्बिज से किया था।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

2.  गुलजारीलाल नंदा- (27 मई 1964-9 जून 1964)

-गुलजारीलाल नंदा कार्यकारी प्रधानमंत्री बनाये गए थे वो भी सिर्फ 14 दिनों के लिए। गुलजारीलाल नंदा ने अपनी इकनॉमिक्स की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की थी।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

3.  लालबहादुर शास्त्री- (9 जून 1964-11 जनवरी 1966)

जय जवान जय किसान का नारा देने वाले प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने अपनी शिक्षा काशी विद्यापीठ वाराणसी से प्राप्त की थी।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

4.  इंदिरा गाँधी- (24 जनवरी 1966- 24 मार्च 1977 और 14 जनवरी 1980-31 ऑक्टूबर 1984)

प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने अपनी शुरूआती शिक्षा शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल से प्राप्त की थी और उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई में ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय इंग्लैंड से इकनॉमिक्स और पॉलिटिकल साईंस की डिग्री ली थी।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

5.  मोरारजी देसाई- (24 मार्च 1977- 28 जुलाई 1979)

मोरारजी देसाई ने विल्सन कॉलेज मुंबई से अपना ग्रेजुएशन किया था उनके प्रमुख विषयों में फिजिक्स था।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

6.  चौधरी चरण सिंह- (28 जुलाई 1979-14 जनवरी 1980)

प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह विज्ञान में ग्रेजुएट थे लेकिन उनके कॉलेज का नाम ज्ञात नहीं है।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

7.  राजीव गाँधी- (31 अक्टूबर 1984-2 दिसंबर 1989)

राजीव गाँधी हमारे देश के एकलौते ऐसे प्रधानमंत्री है जो कि ग्रेजुएट नहीं है। हालाँकि उन्होंने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री कोर्स में दाखिला जरुर लिया था लेकिन वे इसे पूरा नहीं कर पायें।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

8.  विश्वनाथ प्रताप सिंह- (2 दिसम्बर 1989-10 दिसम्बर 1990)

-प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अपनी पढ़ाई इलाहबाद विश्वविद्यालय और पुणे विश्वविद्यालय से पूरी की थी।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

9.  चंद्रशेखर- (10 नवंबर 1990-21 जून 1991)

-प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

10.  नरसिंह राव- (21 जून 1991-16 मई 1996)

-प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने ओस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद, मुंबई विश्वविद्यालय और नागपूर विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की थी।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

11.  अटल बिहारी बाजपेई- (16 मई 1996-1 जून 1996 और 19 मार्च 1998-22 मई 2004 और)

-प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने अपनी शिक्षा लक्ष्मीबाई कॉलेज ग्वालियर और डीएवी कॉलेज कानपुर से ली थी। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में डिग्री हासिल की है।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

12.  एच सी देवगौड़ा- (1 जून 1996-21 अप्रैल 1997)

-प्रधानमंत्री एच सी देवगौड़ा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी हालाँकि उनके कॉलेज का नाम ज्ञात नहीं है।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

13.  इंद्रकुमार गुजराल- (21 अप्रैल 1997-19 मार्च 1998)

-प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपनी पढ़ाई डीएवी कॉलेज और हैली कॉमर्स कॉलेज से पूरी की थी।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

14.  डॉ मनमोहन सिंह- (22 मई 2004-22 मई 2009 और 22 मई 2009-17 मई 2014)

-डॉ मनमोहन सिंह को देश का सबसे पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री भी कहा जाता है। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्बिज विश्वविद्यालय, और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से इकनॉमिक्स की पढ़ाई पूरी की है।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

15.  नरेंद्र मोदी- (26 मई 2014 – अभी तक)

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में डिग्री हासिल की है।

प्रधानमंत्री की पढ़ाई

ये है हमारे प्रधानमंत्री की पढ़ाई – ये है हमारे देश के अब तक हुए प्रधानमंत्रियों कि शिक्षा से सम्बंधित जानकारी।