ENG | HINDI

भारतीय नेताओं के खाने में होता है ये सब, क्या आप भी खाते हैं

नेताओं का खाना

नेताओं का खाना – बॉलीवुड स्‍टार्स के अलावा नेता लोग भी लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरते हैं।

उनका रहन-सहन और बोलने का तरीका लोगों को खूब प्रभावित करता है। कई बार आप भी सोचेत होंगें कि हमारे देश के राजनेता लगातार रैलियां और काम करते रहते हैं और इस बीच वो अपनी सेहत को किस तरह मेंटेन रखते हैं और उनका खाना कैसा होता है।

आज हम आपको इस लेख के ज़रिए बताने जा रहे हैं नेताओं का खाना  –  हमारे  देश के राजनेता क्‍या खाते हैं और उन्‍हें खाने में क्‍या पसंद है।

तो चलिए जानते हैं देश के नेताओं का खाना.

नेताओं का खाना –

नरेंद्र मोदी की डाइट

देश के पीएम मोदी जी शुद्ध शाकाहारी हैं और उनका सुबह का नाश्‍ता संतुलित और पौष्टिक होता है। उनके सुबह के नाश्‍ते में पोहा, खाखरा, भाखरी और अदरक वाली गुजराती चाय होती है। लंच की बात करें तो उसमें गुजराती और दक्षिण भारतीय थाली का सम्‍म‍िलित रूप होता है। अपने आहार में वो दालों, हरी सब्जियों, सलाद और ताजे फलों का सेवन करते हैं। मोदी जी हर 2 घंटे से 3 घंटे के अंतराल में थोड़ा-थोड़ा नाश्‍ता करते रहते हैं और इससे उन्‍हें एनर्जी मिलती रहती है।

राहुल गांधी का डाइट प्‍लान

कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष राहुल गांधी के दिन की शुरुआत फ्रूट जूस से होती है। राहुल गांधी को बाहर का खाना कम ही पसंद है और वो घर में ही पूर्ण आहार ग्रहण करते है। उनके लंच में चपाती, हरी सब्‍जी, मिक्‍स दालें और दही होती है। कई बार तो काम में वो इतने व्‍यस्‍त रहते हैं कि हेलिकॉप्‍टर में लंच करना पड़ता है। रात के खाने में राहुल को हल्‍का भोजन करना पसंद है। राहुल गांधी को चॉकलेट्स बहुत ज्‍यादा पसंद है और फास्‍टफूड में वो नूडल्‍स खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा राहुल को सी फूड खाना भी बहुत पसंद है।

अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उन्‍हें मसालेदार खाना बिलकुल भी पसंद नहीं है क्‍योंकि वह मिर्च को संभाल नहीं सकते हैं। केजरीवाल को डायबिटीज़ है और इसलिए उन्‍हें बहुत संतुलित खाना लेना पड़ता है। उन्‍हें अपनी पत्‍नी के हाथ का खाना ही पसंद है। चुनाव प्रचार के दौरान उनके खाने का पूरा ध्‍यान उनकी टीम रखती है जिसमें उनके एनर्जी ड्रिंक और लो शुगर डाइट, ड्राई फ्रूट्स और मूंग की खिचड़ी होती है जो उन्‍हें बहुत पसंद है।

अखिलेश यादव

सपा के प्रमुख नेता अखिलेश यादव को नाश्‍ते में पूरी-सब्‍जी या सैंडविच खाना पसंद है। नाश्‍ते में वो दूध और चना खाते हैं। यूवी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश को चॉकलेट बहुत पसंद है और वो हमेशा अपने साथ चॉकलेट रखते हैं। उन्‍हें काम के दौरान अदरक वाली चाय बहुत पसंद है। अखिलेश का डिनर पौष्टिक होता है जिसमें दाल, हरी सब्जियां और चपातियां शामिल होती हैं। उन्‍हें फास्‍टफूड पसंद नहीं है और वो संतुलित खाना ही खाना पसंद करते हैं।

ये है नेताओं का खाना – दोस्‍तों, देश के इन बड़े नेताओं के खाने में एक बात तो कॉमन है और वो ये है कि ये सभी बाहर के खाने और फास्‍टफूड से ज्‍यादा वरीयता घर के खाने और संतुलित आहार को देते हैं। आपको भी इनकी ही तरह डाइट को फॉलो करना चाहिए।