ENG | HINDI

क्यों भारत में ही बैन है ये भारतीय फ़िल्में ?

क्या आप जानते है कि दुनिया में सबसे ज्यादा फ़िल्में कहा बनती है?

अगर नहीं जानते है तो हम आपको बताते है. सबसे ज्यादा फ़िल्में भारत में बनती है और भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहाँ पर सबसे ज्यादा फ़िल्में रिलीज भी होती है।

लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ भारतीय फ़िल्में जो भारत में बैन है। जी हाँ ये सच है भारत में बनी ये फ़िल्में हमारे देश में ही बैन है।

तो चलिए हम आपको बताते है वो कौन सी भारतीय फ़िल्में जो भारत में बैन है-

भारतीय फ़िल्में जो भारत में बैन –

1.  कामसूत्र – अ टेल ऑफ़ लव-

कामसूत्र की धरती भारत पर ही बनी ये फिल्म यहीं पर बैन है। डायरेक्टर मीरा नायर की ये फिल्म कामसूत्र ग्रन्थ पर बनी है, फिल्म में काफी हद तक खुलापन और बोल्ड सीन है। ये फिल्म क्रिटिक्स को खासी पसंद आई और दुनिया भर में सराही गई लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के सब्जेक्ट की वजह से इस पर बैन लगा दिया है।

भारतीय फ़िल्में जो भारत में बैन

2.  बैंडिट क्वीन-

ये फिल्म फूलन देवी की जिंदगी पर आधारित बताई जाती है। इसको शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया है फिल्म में सीमा विश्वास मुख्य भूमिका में है, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म के सेक्सुअल कंटेंट और गाली-गलौच की वजह से फिल्म को बैन कर रखा है।

भारतीय फ़िल्में जो भारत में बैन

3.  फायर-

डायरेक्टर दीपा मेहता की फिल्म फायर को भी सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया है फिल्म हिन्दू परिवार की दो महिलाओं के बीच लेस्बियन रिलेशनशिप पर आधारित है। इस फिल्म में हिन्दूवादी संगठनो के काफी विरोध और लगतार बढ़ते विवाद के चलते फिल्म पर बैन लगा दिया गया।

भारतीय फ़िल्में जो भारत में बैन

4.  वाटर-

वाटर एक बेतरीन सब्जेक्ट पर बनी फिल्म थी लेकिन इस पर भी बैन लगा हुआ है, ये दीपा मेहता की दूसरी फिल्म है जिसपे बैन है। फिल्म भारत जैसे देश में विधवा को किन-किन हालातों से गुजरना पड़ता है उस पर आधारित थी लेकिन काफी विवाद के चलते फिल्म को बैन कर दिया गया।

भारतीय फ़िल्में जो भारत में बैन

5.  द पिंक मिरर-

समलैंगिकता पर बनी ये फिल्म भारत में बैन है, इस फिल्म में उनके हितों की बात की गई थी लेकिन संस्कारी सेंसर बोर्ड ने इस पर भी बैन लगा दिया। हालाँकि फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर काफी सराहा गया था।

भारतीय फ़िल्में जो भारत में बैन

6.  फ़िराक-

गुजरात दंगो पर बनी ये फिल्म भी बैन कर दी गई, इसके संवेदनशील मुद्दे को वजह बताकर बंद कर दिया गया।

भारतीय फ़िल्में जो भारत में बैन

7.  अनफ्रीडम-

दो लेस्बियन की कहानी पर बनी ये फिल्म भी भारत में बैन कर दी गई। इस फिल्म में दो औरतों को समाज और परिवार से अपने हक़ की लड़ाई लड़ते हुए दिखाया गया है।

भारतीय फ़िल्में जो भारत में बैन

ये है वो  भारतीय फ़िल्में जो भारत में बैन – ये थी कुछ बेहतरीन फिल्मे जो सच्ची घटना और कुरीतियों पर बनी थी, लेकिन हमारे संस्कारी सेंसर बोर्ड ने इनको रिलीज ही नहीं होने दिया, इन फिल्मों पर आज भी बैन लगा हुआ है।