ENG | HINDI

इन भारतीय क्रिकेटरों ने धर्म की सीमाओं को लांघकर बनाया अपना हमसफर

dinesh-karthik-dipika-pallikal

एजी कृपाल सिंह और उनकी पत्‍नी-

अंतर जातीय शादियों की प्रथम लव स्‍टोरियों में से एक मानी जा सकती है एजी कृपाल सिंह की शादी। आजादी से पहले पैदा हुए कृपाल ने भारत का 14 टेस्‍ट मैचों में प्रतिनिधित्‍व किया। वह टीम के लिए बल्‍ले और गेंद दोनों से भरोसेमंद थे। अपने पदार्पण टेस्‍ट में पगड़ी पहने सरदार ने शतक जमाया। इसके बाद उन्‍हें क्रिस्श्यिन मूल की लड़की से प्‍यार हो गया। कृपाल खुद हिंदू थे, लिहाजा प्‍यार के लिए धर्म और जाति की सीमाओं को लांघते हुए शादी कर ली। शादी से पहले कृपाल ने धर्म बदलकर अपना नाम अर्नोल्‍ड जॉर्ज कृपाल सिंह रख लिया। हालांकि उनकी पत्‍नी का नाम आज तक जनता के सामने नहीं आया।

kripal-singh

1 2 3 4 5