ENG | HINDI

ठंड में भी नहीं लगती है महिलाओं को ठंड ! जाने क्यों?

महिलाओं को ठंड

ठंड है तो ठंड लगेगी ही, पर आज के यूथ को कम लगती है और अगर युथ में महिला हो तो क्या कहने।

उन्हें तो बिल्कुल नहीं लगती।

वैसे महिलाओं पर होने वाले शोध तो यही बताते हैं कि महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा ठंड लगती है, परंतु फैशन और खुद को एट्रेक्टिव दिखाने के लिए महिलाएं ठंड में गर्मी का अहसास कराती है।

office-women

ठंड का अपना ही मजा है, लेकिन उन महिलाओं के लिए यह थोड़ा टेंशन वाला हो जाता है जो अपने फिगर को कपड़ों में कैद नहीं करना चाहती । खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए वह ठंड को भी मात दे देती हैं। ज्यादातर सिर्फ दिखावे के लिए गर्म कपड़े इस्तेमाल नहीं करती है। ऐसी महिलाओं का अकसर कहना होता है कि वह बहुत हॉट है इसलिए उन्हें ठंड नहीं लगती।

ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं को ठंड को लेकर बहुत ध्यान रखने की जरुरत है क्योंकि ऐसी महिलाएं भागदौड़ वाला काम कम करती हैं जिससे उनका मेटाबोलिक रेट पुरुषों की तुलना में 35 प्रतिशत कम होता है। जिन महिलाओं का मेटाबोलिक रेट कम होता है उन्हें ठंड ज्यादा लगती है। इसलिए उन्हें अपने खान पान का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है, जिससे की उनके शरीर में गर्मी बनी रहे। समय पर खाना न खाने से और खाने में लापरवाही से भी महिलाओं को ठंड ज्यादा लगती है।

winter-3

महिलाओं में सबसे बड़ा मिथ्य यह है कि न नहाने से ठंड कम लगती है, जबकि हकीकत बिल्कुल उल्टा है। अगर आप रोज नहाएं तो आपको ठंड कम लगेगी। इसलिए ठंड से बचने के लिए रोज नहाना चाहिए। इसके साथ ही अपनी नींद का भी खास ध्यान रखने की जरुरत है। नींद अधूरी रहने पर ठंड ज्यादा लगती है।

लेकिन महिलाएं थोड़ा खुद पर ध्याद दे तो वह सच में हॉट हो जाएंगी और ठंड में भी गर्मी का एहसास कर पाएगी और करा पाएंगी।