विशेष

भारत अगर अब परमाणु परीक्षण करता है तो यह 6 देश भारत को कर सकते हैं बर्बाद!

परमाणु हथियारों की रिपोर्ट की मानें तो अभी अमेरिका के पास 6,970 परमाणु हथियार हैं जिनमें से 1,750 परमाणु हथियार एक्टिव हैं.

वहीँ दूसरी तरफ रूस के पास अभी कुल 7,300 परमाणु हथियार हैं और जिनमें से कुछ 1,790 हथियार एक्टिव स्थिति में हैं.

फ्रांस के पास 300 परमाणु हथियार हैं जिनमें से 290 लाइव हैं.

चीन के पास इस समय 260 परमाणु हथियार हैं लेकिन निश्चित रूप से चीन जल्द ही सभी को पीछे छोड़ने वाला है.

अब अगर भारत की बात करें तो हमारे पास परमाणु हथियारों की संख्‍या करीब 120 है. भारत ने अपना सफल परमाणु परीक्षण 1998 में किया था. जैसे ही भारत एक परमाणु संपन्न देश बना था तो उसके ऊपर कई देशों ने प्रतिबंध भी लगा दिए थे.

तो सवाल अब यह उठता है कि अगर भारत आज भी कोई परमाणु परीक्षण करता है तो उसके ऊपर कौन-कौन से देश प्रतिबंध लगा सकते हैं-

1. सबसे पहले अमेरिका हो जायेगा गुस्सा

अभी वर्तमान में बेशक आपको लग रहा है कि भारत और अमेरिका परम मित्र बन गये हैं किन्तु अगर भारत किसी भी तरह के परमाणु हथियार की तैयारी करता है या फिर परीक्षण करने का प्लान बनाता है तो अमेरिका सबसे पहले इसका विरोध करेगा. अगर गलती से भारत यह परीक्षण कर भी लेता है तो तब अमेरिका भारत पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगा सकता है.

2. चीन तो जैसे आतंक मचा देगा

चीन वह दूसरा देश होगा जो भारत के परमाणु परीक्षण का विश्वभर में विरोध करेगा. बेशक चीन का प्लान है कि आने वाले 15 सालों में उसको विश्व का नंबर वन परमाणु संपन्न देश बनना है किन्तु वह यह नहीं चाहेगा कि भारत भी इसी रास्ते पर चले. इसलिए चीन भारत पर लगे प्रतिबंधों का पालन भी करेगा.

3. जापान भी है इसी क्रम में

जापान भी भारत के परमाणु परीक्षण के खिलाफ रहता है. वैसे तो जापान भारत का दोस्त बनकर रहना चाहता है किन्तु परमाणु के मुद्दे पर वह भी भारत का दुश्मन बन जाता है. जापान नहीं चाहता है कि भारत अपनी परमाणु ताकत और अधिक बढ़ाये.

4. रूस को आप पहचान नहीं पा रहे हो

अब अगर भारत परमाणु हथियारों की अपनी संख्या बढ़ाता है तो इससे रूस जैसे देशों को यह नुकसान होगा कि तब भारत कई रक्षा हथियार इससे नहीं खरीदेगा. रूस वैसे तो भारत को अपना दोस्त बताता है लेकिन यह सब व्यापार के लिहाज से ही है. अभी पाक जब रूस से हथियार खरीदता है तो रूस भारत को भूल जाता है. इसलिए रूस को अपना दोस्त समझना भारत की गलती होगी.

5. न्यूजीलैंड जैसा देश भी हमारा विरोध करेगा

परमाणु हथियार अगर भारत रखता है तो इससे ना जाने क्यों न्यूजीलैंड जैसे देश को भी दर्द होता है. हम कई छोटे देशों को भूल जाते हैं जो भारत को बड़ा दर्द दे सकते हैं इसमें न्यूजीलैंड भी शामिल है.

6. इंग्लैंड को आप कभी मत भूलना

इंग्लैंड भारत का परदे के पीछे से विरोध करता है. वह सामने नहीं आता है और दूसरे देशों द्वारा भारत के ऊपर कण्ट्रोल करने का प्लान बनाता रहता है. अगर आज भारत परमाणु परीक्षण का प्लान बनाता है तो इंग्लैंड अन्य देशों के साथ मिलकर भारत को घाव देने ला प्लान निश्चित रूप से बना लेगा.

तो इस तरह से यह 6 देश ऐसे हैं जो भारत के परमाणु परीक्षण होने पर उस पर कई तरह से प्रतिबंध लगा देंगे और विश्वभर में भारत को अलग-थलग कर ही देंगे. इसलिए आज भारत को इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर उसको विश्व की शक्ति बनना है तो इन देशों का ध्यान उसको रखना ही होगा क्योकि यही दोस्त उसके दुश्मन भी हैं

Chandra Kant S

Share
Published by
Chandra Kant S

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago