ENG | HINDI

इस म्यूजियम में रखे हैं इन्सान और जानवरों के लिंग !

लिंग संग्रहालय

लिंग संग्रहालय – दुनिया में कई अनोखी चीज़ें हैं जो अचरज में डाल देती हैं।

अनोखी और अद्भुत चीज़ों का संग्रह करना तो आम बात है लेकिन एक जगह ऐसी है जहां इंसान से लेकर जानवरों तक के लिंगों को संग्रहित करके रखा जाता है।

आइसलैंड की राजधानी रेक्‍जाविक में ऐसा ही एक अनोखा संग्रहालय है जहां जानवरों, मछलियों और इंसानों के लिंग को बड़ा सहेज कर रखा गया है। इस संग्रहालय का नाम लिंग संग्रहालय है। यह अपने आप में दुनिया का अनोखा लिंग संग्रहालय म्‍यूजियम है। इसकी स्‍थापना आइसलैंड के निवासी सिगरदर जारटार्सन ने 1997 में की थी।

लिंग संग्रहालय

इस लिंग संग्रहालय में आइसलैंड की जमीन और पानी में पाए जाने वो स्‍तनपायी जानवरों के लिंगों का संग्रह किया गया है। यहां पर संग्रहित किए गए लिंगों की कुल संख्‍या 215 से भी अधिक है। 215 में से 56 लिंग तो केवल 17 अलग-अलग जातियों की व्‍हेल मछलियों के ही हैं। 36 लिंग 7 अलग-अलग तरह की सील के तथा बाकी लिंग आइसलैंड की धरती पर मिलने वाले 26 तरह के स्‍तनपायी जानवरों के हैं।

लिंग संग्रहालय –

इंसानों का लिंग

अब तक चार लोग अपनी मृत्‍यु के पश्‍चात् अपने लिंग को इस म्‍यूजियम को दान करने का वादा कर चुके हैं। इनमें से एक व्‍यक्‍ति का लिंग म्‍यूजियम में रखा जा चुका है।

सबसे बड़ा लिंग

अब तक यहां जितने भी लिंग रखे जा चुके हैं उनमें से सबसे बड़ा लिंग व्‍हेल मछली का है, जिसकी लंबाई 67 ईंच है और सबसे कम लंबाई का लिंग हेमस्‍टर की पेनिस बोन का है जिसकी लंबाई मात्र 0.81 ईंच है। खास बात यह है कि इस लिंग को देखने के लिए मैग्निफाइन ग्‍लास की जरूरत पड़ती है।

ये लिंग संग्रहालय और यहां  रखे जाने वाले सभी लिंग आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेंगें। इस तरह के अनोखे म्‍यूजियम की शुरुआत करने वाले इंसान की सोच की दाद देनी पड़ेगी। बड़ी संख्‍या में पर्यटक इस म्‍यूजियम में रखे लिंगों को देखने आते हैं।

Article Categories:
विशेष