ENG | HINDI

ये है कुत्तों के आलीशान घर जो किसी महल से कम नहीं है !

कुत्तों के घर

कई लोग पेट लवर होते हैं।

और पेट में भी लोग कुत्तों को अधिक पसंद करते हैं।

इसका कारण कुत्तों का मालिक के प्रति वफादारी है, जो उनको अथवा उनके घर को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

दरअसल, कुत्तों में सिर्फ यह एक खास बात नहीं है बल्कि, कुत्तों को साथ रखने से डिप्रेशन जैसा बीमारी दूर रहती है। इस बात के अलावा, कुत्तों की तरह-तरह की नस्ल होने से लोगों में उनके प्रति प्यार कुछ समय से अधिक बढ़ गया है।

कुत्तों को पालने का चलन एक वजह भी है क्योंकि कुत्ता एक अभिजात वर्ग की निशानी कही जाती है, जिसे साथ लेकर चलना प्रतिष्ठा का चिन्ह माना गया है। विदेशों में कुत्तों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, जिसमें कई गेम होते हैं, जिन्हें सामान्य खेले जाने वाले गेम की तरह कहा भी जा सकता है।

इस वजह से लोग कुत्तों का लालन-पालन बड़े पैमाने पर करते हैं।

कुत्तों की देखरेख के लिए लोग उनको डॉक्टर का बताया हुआ खाना देते हैं, जो कुत्तों के सेहत को अधिक हानि न पहुंचाए।

इस आहार में पेडिक्यूर फूड, दूध, मांस व उनका ट्रिटमेंट शामिल है। जिसे देखकर उन कुत्तों को किसी रईस से कम नहीं कहा जा सकता।

कुत्तों की यह रईसी देखकर, लोग उनके लिए अलग घर भी बनवाते हैं। कुत्तों के घर जो किसी महल से कम नहीं दिखते हैं। आप इसे लोगों का कुत्तों के प्रति प्यार ही कह सकते हैं। मगर कुत्तों के यह ठाठ देखकर, किसी सामान्य व्यक्ति को जलन अवश्य ही होगी। बहरहाल, कुत्तों के लिए कई गेम स्पॉट भी है। जो कुत्तों के आकार में ही है।

लोग यह सुविधाएं उस बेजुबां जानवर की मालिक के प्रति वफादारी को देखकर ही करते हैं। जिसे देख ऐसा महसूस होता है। कि यह बेजुबां जानवर धीरे-धीरे लोगों का खास से ज्यादा होता जा रहा है। इसलिए लोग बेजुबां जानवर को खुश रखने के लिए कुत्तों के घर बना कर देते हैं।

तो चलिए आप भी कुत्तों के घर को तस्वीरों में देखें।

कुत्तों के घर

कुत्तों के घर

कुत्तों के घर

कुत्तों के घर

कुत्तों के घर

कुत्तों के घर

कुत्तों के घर

कुत्तों के घर