ENG | HINDI

सोमवार के दिन ये काम करने से कर्ज से मिल सकती है मुक्‍ति

कर्ज से मुक्‍ति

कर्ज से मुक्‍ति – जीवन में सफल होने के लिए पांच चीज़ों को जरूरी माना गया है – पहला कर्ता का आशय, दूसरा कर्म के लिए साधन की उपलब्‍धता, तीसरा कर्म करने का मनोभाव, चौथा कर्म करने की प्रबल इच्‍छा और पाँचवाँ कर्म करने का समय।

इन पांच चीजों के मेल से जीवन में कोई भी सफलता प्राप्‍त कर सकता है।

हिंदू शास्‍त्र में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन जो भी सच्‍चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है उस व्‍यक्‍ति के सारे दुख दूर हो जाते हैं। आज हम आपको राशि अनुसार सोमवार के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सदा-सदा के लिए कर्ज से मुक्‍ति पा सकते हैं।

कर्ज से मुक्‍ति –

मेष राशि

सोमवार के दिन 2 काजू किसी वृद्ध महिला भिखारी को दान करें। अपने रिश्‍तों को लेकर कठोर ना बनें।

वृषभ राशि

आपको अपनी जिद की वजह से पैसों की तंगी झेलनी पड़ती है। आपको तांबे के लोटे में पानी भरकर घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रख दें।

मिथुन राशि

आपको कर्ज से मुक्‍ति पाने के लिए अशोक के पत्ते पर बताशा रखकर अपनी तिजोरी में रखना चाहिए।

कर्क राशि

दाएं हाथ की अनामिका उंगली से मस्‍तक पर दूध से टीका लगाएं। इस उपाय से आपकी धन संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगीं।

सिंह राशि

लाल रंग के कागज़ पर सफेद चंदन से कर्म लिखकर अपने सिरहाने रख दें। कोई भी कार्य बिना-सोच-विचार के करना आपको नुकसान दे सकता है।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के जातकों को किसी धार्मिक चित्र पर चढ़े रोली से रंगे चावल को अपने पर्स में रखना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को अपने पिता का नाम लेकर पीपल के पेड़ पर दूध चढ़ाना चाहिए।

वृश्चिक राशि

बाएं हाथ से किसी धार्मिक चित्र पर जल चढाएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है।

धनु राशि

किसी पेड़ पर गुड़ और पानी चढ़ाएं क्‍योंकि इससे आपकी आय के मार्ग प्रशस्‍त होंगें और आपकी आमदनी बढ़ेगी जिससे कर्जा अपने आप खत्‍म होता जाएगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को कागज़ पर लाल स्‍केच पैन से ज्ञान लिखकर जेब में रखना चाहिए। इससे आपको धन संबंधित मामलों में फायदा होगा।

कुंभ राशि

अपनी माता का नात लेते हुए किसी हरे पौधे पर पेड़ा चढ़ाएं। आपकी लग्‍जरियस लाइफ जीने की ख्‍वाहिश पूरी हो सकती है।

मीन राशि

किसी गरीब बच्‍चे को 3 मुट्ठी शक्‍कर दान करें। आप के जीवन की सारी समस्‍याएं दूर हो जाएंगीं।

अगर आप अपनी राशि अनुसार इन उपायों को करते हैं तो जल्‍दी ही आपको अपने कर्ज से मुक्‍ति मिल जाएगी। भोलेनाथ की उपासना से हर प्रकार का दुख दूर होता है। अगर आप किसी भी तरह के कर्ज से परेशान हैं और आर्थिक तंगी की वजह से आपकी जीवन दुखों से भर गया है तो आपको सोमवार के दिन राशि अनुसार ये उपाय कर लेने चाहिए।

सोमवार का दिन बहुत शुभ होता है और इस दिन कोई उपाय करने से उसका दोगुना फल मिलता है इसलिए अगर आप अपनी परेशानियों से और कर्ज से मुक्‍ति चाहते हैं तो सोमवार के दिन राशि अनुसार ये उपाय जरूर करें।