ENG | HINDI

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए अपनाये ये बिंदास तरीके

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके

जहां प्‍यार होता है वहीं झगड़ा होता है।

हर रिश्‍ते में रूठना-मनाना चलता रहता है।

कई बार आपको छोटा-सा मज़ाक या कोई गलती आपकी गर्लफ्रेंड को बुरी लग जाती है और वो आपसे नाराज़ हो जाती हैं। ऐसे में आपकी कोई भूल उन्‍हें और भी ज्‍याद नाराज़ कर सकती है।

अपनी रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके आप अपना सकते हैं।

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके –

1 – मांफी मांगें

जिस बात पर आप दोनों का झगड़ा हुआ है उस टॉपिक पर उनके शांत होने के बाद आराम से डिस्‍कशन करें। अगर अपनी गर्लफ्रेंड की पूरी बात सुनने के बाद आपको अपनी गलती और भूल का अहसास हो जाए तो बिना कोई देरी किए उनसे मांफी मांग लें।

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके

2 – आई लव यू

लड़कियों को लड़कों के मुंह से आई लव यू सुनना या उनके प्‍यार का इज़हार करना बहुत अच्‍छा लगता है। अगर आप उनसे प्‍यार से अपने दिल की बात कहेंगें या उन्‍हें बताएंगें कि आप उनसे कितना प्‍यार करते हैं तो वो जरूर आपकी बात मान जाएंगीं। अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ कर उन्‍हें आई लव यू भी कहें।

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके

3 – फूल और चॉकलेट दें

लड़कियों को फूल और चॉकलेट्स बहुत पंसद होती हैं। अगर आप उन्‍हें मनाने के लिए फूल और चॉकलेट लेकर जाएंगें तो वो आसानी से आपकी बात सुनेंगीं भी और मान भी जाएंगीं। आप अपनी गर्लफ्रेंड की कोई पसंदीदा चीज़ भी लेकर जा सकते हैं। ये देखकर उन्‍हें लगेगा कि आप उनका कितना ध्‍यान रखते हैं।

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके

4 – बहस न करें

जब वो आपसे किसी बात को लेकर नाराज़ हों तो ऐसी स्थिति में कभी भी बहस न करें। किसी भी टॉपिक पर बहस करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अपनी गर्लफ्रेंड को अहसास कराएं कि आप अपनी गलती पर शर्मिंदा हैं।

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके

5 – रिलैक्‍स न हों

लड़कियां चाहती हैं कि आप तक तक उन्‍हें मनाएं जब तक कि वो मान न जाएं इसलिए  कभी भी उनके रूठने पर आप रिलैक्‍स होकर न बैठें वरना आपका रिश्‍ता खतरे में पड़ सकता है।

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके जो आपके बहुत काम आ सकते हैं। तो अगली बार जब भी आपकी गर्लफ्रेंड आपसे नाराज़ हो जाए तो आप उसे इनमें से किसी भी तरीके से आसानी से मना सकते हैं।