जीवन शैली

ये 5 घरेलु उपाय बार बार आती हुई हिचकी को पलभर में दूर भगाते है !

हिचकी भगाने के घरेलु उपाय – जब भी हमें कोई याद करता है तो जोर-जोर से हिचकी आने लगती है.

लेकिन अगर बार-बार हिचकी आपको सताने लगे तो इसका मतलब ये नहीं है कि आपको लगातार कोई याद कर रहा है. बल्कि इस हिचकी की वजह कुछ और भी हो सकती है.

अगर आप बार-बार आनेवाली हिचकी से परेशान हो जाते हैं तो फिर हम आपको बताने जा रहे हैं हिचकी भगाने के घरेलु उपाय, जिससे आप पलभर में हिचकी से छुटाकारा पा सकते हैं.

हिचकी भगाने के घरेलु उपाय – 

1 – प्याज खाएं

हिचकी को दूर करने के लिए प्याज के रस में शहद मिलाकर खाना चाहिए. इसके अलावा प्याज को काटकर उसपर काला नमक लगाकर खाने से तुरंत फायदा होता है.

2 – मीठा सोडा

अगर अपच की वजह से आपको बार-बार हिचकी आ रही है तो इससे छुटकारा पाने के लिए एक गिलास पानी में मीठा सोडा मिलाकर पी लें. इससे आपको हिचकी से तुरंत राहत मिलेगी.

3 – गन्ने का रस

हिचकी की परेशानी से निजात दिलाने के लिए गन्ने का जूस काफी कारगर माना जाता है. गन्ने के रस को पीकर आप अपनी हिचकी को रोक सकते हैं.

4 – सेंधा नमक

सेंधा नमक को पानी में घोलकर इसकी कुछ बूंदे नाक में डालने से हिचकी बंद हो जाती है. इसके अलावा सेंधा नमक सूंघने से भी हिचकी नहीं आती है.

5 – नींबू का रस

नींबू के रस में शहद और थोड़ा सा काला नमक डालकर खाने से हिचकी रुक जाती है. इसके अलावा अगर हिचकी बंद ना हो तो पुदीने के पत्ते या नींबू को चूसना चाहिए.

6 – हिंग और गुड

अगर आपको ज्यादा हिचकी आ रही है तो बाजरे के बराबर हिंग को गुड में मिलाकर केले के साथ खाना चाहिए. इससे हिचकी में काफी राहत मिलती है.

7 – पानी पिएं

हिचकी आने पर उसे रोकने का सबसे आसान तरीका है पानी. इसलिए जब भी आपको हिचकी आए तब साफ पानी को धीरे-धीरे पिएं. इससे हिचकी जल्दी ही दूर हो जाएगी.

ये है हिचकी भगाने के घरेलु उपाय – गौरतलब है कि किसी के याद करने के अलावा हिचकी आने के कई कारण हो सकते हैं. इसलिए अब बार-बार आनेवाली हिचकी की समस्या से परेशान होने के बजाय इन आसान घरेलू तरीकों से हिचकी से छुटकारा पाएं.

Anita Ram

Share
Published by
Anita Ram

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां दंगे वाली जगह खजूरी ख़ास में आखिर क्या कर रही थीं?

दिल्ली हिंसा में अभी तक 42 लोग अपनी जान गवा चुके हैं 300 से ज्यादा…

6 years ago

नयी भाषा सिखने के ५ सरल तरीके बजट में बना सकते है अगली यात्रा स्वर्णीय

किसी तरह की विदेश यात्रा किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत शोभायमान होता हैI विशेषकर…

6 years ago

सेल्फी लेने की आदत को कह देंगे अलविदा, जब जानेंगे इसकी साइड इफेक्ट्स !

आज कल सेल्फी लेने का ट्रेंड काफी ज़ोरों पर है. अगर आप भी सेल्फी लेने…

7 years ago

शादी के बाद इन बातों को किया नज़रअंदाज़, तो हो जाएंगे मोटापे के शिकार !

मोटापा किसी को भी अच्छा नहीं लगता... लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि शादी…

7 years ago