धर्म और भाग्य

हिंदु देवी देवता पशु या पक्षी को वाहन के रुप में प्रयोग क्यों करते है?

हिंदु देवी देवता पशु पक्षी को वाहन के रुप में प्रयोग करते है।

इसमें संदेश के साथ यह कई रहस्य भी जुडे है। यह पशु पक्षी हमारे लिए भी उपयोगी होते है। यह हमारी कई समस्याओं को दूर करने वाले हो सकते हे।

आईए जानते है यह पशु पक्षी हमारे किस प्रकार की सीख ले सकते है।

बैल-

यह शिवजी का वाहन एवं किसानो के लिए यह सर्वधिक उपयोग पशु है। यह शक्तिशाली होते हुए भी शांत रहता है। मेहनती होता है, एवं ज्यादा डिमांड नही करता है। सीधा पशु होता है। मशीनों के आने के पूर्व एवं आज भी यह कृषी कार्यो में प्रयोग हाेता है।

शेर-

यह दुर्गाजी का वाहन है। इसके दांत, नाखुन, खाल आदि सभी अंग तंत्र प्रयोग में आते है। इन प्रयोगो से धन एवं ताकत प्राप्त की जाती है। (प्रतिबंधित होने के कारण इसका पूर्ण उल्लेख नही किया जा रहा ) शक्ति का प्रतीक है। यह जंगली पशु पालतु नही है।

मोर-

यह कार्तीकेय का वाहन है। इसका पंख घर मे रखने से सांप बिच्छु आदि का घर में आने का भय नही रहता। मोर सुंदर हाेता है। इसलिए कृष्ण सदाा मोर पंख सर पर धारण करते हे।

चूहा-

यह गणेशजी का वाहन है। चूहा बिना कारण वस्तुओं को कुतर डालता है। ऐसे ही कुतर्क करने वाले बिना कारण हर बात पर बहस करते है। इनकी सवारी ज्ञान गणपति ही कर सकते है।

सर्प-

यह जहर से युक्त भी होता है। शिवजी के गले में एवं विष्णु जी की शैय़्या के रुप में रहता है। यह चूहों का भक्षण कर अनाज की रक्षा कर किसानों की सहायता करता है।

हंस-

देवी सरस्वती का यह वाहन ज्ञानवान होता है। यह पानी में मिश्रित दुध को पी लेता है, एवं जल छोड़ देता है। यानि की अच्छी बातों को ग्रहण करता है एवं बुरी बातों का त्याग कर देता है। यह ज्ञान का प्रतीक है।

उल्लू-

देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लु होता है। यह रात में भी क्रियाशील होता है। मेहनत करने वालें को ही लक्ष्मी प्राप्त होती है। हाथी भी उनका वाहन है। हाथीयों में स्त्री ही ग्रुप लीडर होती है। अर्थात जहां महिलाओं को सम्मान होता है। वहां लक्ष्मी का वास होता है।

भैंसा-

यमराज का वाहन है। यह सामाजिक प्राणी होता है। एकता का संदेश देता है। भैंसा एकता से रहकर शेरों के झुंंड से अपने एवं अपने परिवार की रक्षा कर लेते है।

तो इसलिए हिंदु देवी देवता पशु पक्षी को वाहन के रुप में प्रयोग करते है।

Manish Sharma

Share
Published by
Manish Sharma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago