विशेष

ये है हिंदी के वो शब्द जिन्हें सारी दुनिया ने मान्यता दी !

हिंदी के शब्द – आज दुनिया में हिंदी बोलने वालों की तादाद में इज़ाफा हुआ है। आज जिस तरह हिंदी का विकास हुआ है, लोग गर्व के साथ मानते हैं कि वो हिंदीभाषी और भारतीय है।

आज दुनिया का शायद ही ऐसा कोई कोना होगा, जहाँ भारतीय ना हों। आज पूर्व से लेकर पश्चिम तक, फिर चाहे नासा हो या अंटार्कटिका, दुनियाभर में हर जगह भारतीय लोगों ने अपना वर्चस्व स्थापित किया है।

हिंदी बोलने की शैली की बात करें तो हिंदी में दूसरी भाषाओं की मध्यस्थता साफ़ तौर पर दिखाई देती है। लेकिन हिंदी ने इन दूसरी भाषाओं को दुत्कारने की वजाय अपनी बहिन के रूप में ही अपनाया है। आज हमारी बोलीकई हद तक हिंदी और उर्दू का मिश्रण है, और अंततः इन दोनों भाषाओं से मिलकर जो भाषा बनती है उसेहिन्दुस्तानी भाषा कहते है, जो हमारे आम बोल-चाल की भाषा है। आज हिंदी भाषा ने विश्व पटल पर अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ा है और यह कामयाबी इस हद तक है कि, हिंदी दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारतीय संविधान में हिंदी की स्वीकृति पर बात करते हुए आपको बताना चाहते हैं किसंविधान के अनुच्छेद 343 के अंतर्गत देवनागरी लिपि में 1950 में राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया। हिंदी का महत्व समझते हुए भारत में 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। वही हर साल 10 जनबरी को विश्व हिंदी दिवस भी मनाया जाता है।

हिंदी की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए आपको बता दे कि जहाँ अंग्रेजी में 26 वर्ण है वही हिंदी शब्दमाला में दुगने यानी 52 वर्ण है, जो अपने आप में हिंदी की विशालता को दर्शातेहै। इस वर्ण माला में 11 स्वर और 33 व्यंजन है। वही हिंदी का नमस्ते शब्द को सबसे ज्यादा बार बोला जाने वाला शब्द माना जाता है।

हिन्दी भाषा की खासियत यहीं नहीं खत्म होती है। अमीर खुसरो ऐसे पहले व्‍यक्ति थे, जिन्‍होंने हिन्दी में कविता लिखी थी। वहीं हिन्दी भाषा के इतिहास पर आधारित काव्‍य रचना सबसे पहले किसी भारतीय नहीं बल्कि एक फ्रांस के लेखक ने की थी। इस रचना का नाम‍ था ‘ग्रासिन द तैसी’।इसके अलावा भारत में जिस तरह से विदेशी भाषाएं पढ़ाई जाती है, वहीं पूरी दुनिया में करीब 175 यूनिवर्सिटी में हिन्दी में पढ़ाई की जाती है।

आज के समय में जहाँ हिंदी के विकास को दर्शाने के लिए हिंदी मीडियम जैसी फिल्मे बन रही है, वही सर्च इंजन गूगल भी हिंदी को अच्छी तरह सेफॉलो कर रहा है। अपनी चीजों को हिंदी में भी उपलब्ध करा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार हर 5 में से 1 व्यक्ति हिंदी में इन्टरनेट चलाना पसंद करता है। टेक्नोलॉजी में हिंदी के उपयोग की बात करें तो वेव एड्रेस बनाने में दुनिया भर की सात भाषाओँ का उपयोग होता है, जिसमें हिंदी भी शामिल है।

अब हम आपको कुछ ऐसे हिंदी के शब्द के बारे में बताना चाहते हैं, जिन्हें सारी दुनिया ने हिंदी में ही ज्यों का त्यों अपनाया। चाहे कोई भी देश हो इन शब्दों का उच्चारण हिंदी में ही होता है।

हिंदी के शब्द

नमस्ते-Namaste

अरे यार -Arreyaar

ढाबा-Dhaba

पायजामा-Pyjama

चूड़ीदार-Chudidaar

भेलपूरी- Bhelpuri

कीमा-Keema

पापड़- papad

करी-curry

चटनी-chutney

अवतार-Avatar

चीता-Cheetah

गुरु-Guru

जिमखाना-Gymkhana

जंगल-Jungle

कर्म-Karma

मुगल- Mugal

महाराजा-Maharaja

मंत्र-Mantra

निर्वाण-Nirvana

पंडित-Pandit

ठग-Thug

बरामदा-Varanda

योग-Yoga

घी- Ghee

पूरी-Poori

मसाला-Masala

ये है हिंदी के शब्द – इसके अलावा हिंदी के ऐसे कई शब्द है, जिन्हें इन्टरनेशनल स्तर पर मान्यता मिली है। ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी भी हिंदी के प्रभाव और उसकी उपयोगिता को समझते हुए लगातार हिंदी के शब्दों को अपने शब्दकोष में जगह दे रही है। ऐसे में हिंदी और उसके शुभचिंतकों दोनों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जो एक प्रसन्नता का विषय है।

Kuldeep Dwivedi

Share
Published by
Kuldeep Dwivedi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago