जीवन शैली

बाल गिर रहे हैं या गिर चुके हैं? फ़िकर मत कीजिये! ऐसे बनिए स्मार्ट और डिज़ाइरेबल!

क्या शीशे में देख के गुज़रे ज़माने याद आ रहे हैं जब अपनी लहराती ज़ुल्फ़ों पर तेल की मालिश करवाया करते थे?

या जेब में कंघी लेकर घुमते थे और लड़कियों पर टशन झाड़ने को थोड़ी-थोड़ी देर में बाल बनाये जाते थे?

अगर बाल गिर रहे हैं और बालों को लेकर परेशान हैं तो रिलैक्स करो, आ गया है आपकी समस्या का हल!

बाल गिर रहे हैं? कैसे लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित किया जा सकता है, बचे-खुचे बालों से भी सेक्सी लगा जा सकता है, जब बाल गिर रहे हैं.

1) स्पाईक्स

दोस्तों, जितने भी बाल बचे हैं, अपने नाई को कहकर उन्हें स्पाईक्स जैसे करवा लो| यह वाला हेयर-कट ना सिर्फ़ आपको एक कूल इमेज देगा बल्कि आपके झड़ते हुए बालों पर किसी की नज़र भी नहीं जायेगी! बस प्रिंस विलियम्स जैसी लुक अपनाओ और सब पर अपना टशन जमाओ!

2) क्रू कट

कभी आर्मी के जवानों को देखा है? सर पर थोड़े से बाल और साइड से या पीछे ऐसे जैसे चूहे कुतर के चले गए हों! मगर दोस्तों, अगर अपने झड़ते बालों से परेशान हो तो यह वाला स्टाइल हमेशा काम आता है! स्मार्ट तो लगते ही हो, फिट और तंदुरुस्त भी! फिर क्यों ना लड़कियाँ फ़िदा होंगी?

3) बज़्ज़ कट

पहली बार सुना आपने? तो बता दें कि यह हेयर कट आपके पसंदीदा फुटबॉलर डेविड बेकहम का पसंदीदा हेयर कट है! नहीं वो गंजे नहीं हो रहे लेकिन बहुत से ऐसे मर्दों को अनजाने ही एक कमाल का हेयर स्टाइल बता दिया है उन्होंने| पहला फ़ायदा तो यह है कि झड़ते हुए बाल सबको पता नहीं चलते| दूसरा, चाहे ऑफिस में हों या दोस्तों की पार्टी में, चाहे कोई भी कपडे पहने हों, हर वक़्त यह हेयर स्टाइल आप पर जँचेगा!

4) बॉल्ड लुक

और अगर कुछ और समझ नहीं आ रहा तो सारे बाल मुंडवा लीजिये! साफ़ भाषा में गंजे हों जाइए! शर्म आ रही है? अरे, ज़रा हॉलीवुड की तरफ नज़रें घुमाइए और देखिये कि कैसे ब्रूस विलिस, माइक टाइसन, विन डीज़ल लड़कियों को अपना दीवाना बनाये बैठे हैं अपने साफ़ चमकते हुए सर से! उनकी मर्दानगी का एक ख़ास हिस्सा है उनका गंजा सर जिसे वो बड़ी शान से रखते हैं! आप भी कर के देखिये, ना सभी को दीवाना बना दिया तो कहियेगा!

याद रखो दोस्तों, बाल व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण अंग ज़रूर हैं लेकिन ऐसा नहीं कि उनके बिना ज़िन्दगी ख़त्म है! लड़कियाँ सिर्फ़ आपके बालों से प्रभावित नहीं होतीं, आपके सम्पूर्ण व्यक्तित्व पर उनका दिल आता है!

तो जितने भी बचे हैं बाल, उनकी मत निकालो खाल!

स्टाइल दे दो उन्हें कोई नया, वरना मुंडवा दो और कर दो धमाल!

Nitish Bakshi

Share
Published by
Nitish Bakshi

Recent Posts

क्या मरने के बाद जब आत्मा स्वर्ग या नरक जाती है तो वह पल हमें याद रहते हैं?

सवाल बेहद पेचीदा है इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक रूप से तो व्यक्ति को तभी…

6 years ago

कोरोना वायरस: क्या है कोरोना, कैसे फैलता है यह और कैसे कोरोना वायरस से बचना है, सब कुछ है इस एक आर्टिकल में

दुनिया भर के देश इस समय कोरोना वायरस के चलते दहशत में हैं. कोरोनावायरस से…

6 years ago

दिल्ली में दंगे हुए तो यह धर्म पूरी तरह से हो जायेगा खत्म, नहीं रहेगा इसका इतिहास में भी नाम

दिल्ली के अंदर कई सालों के बाद इस तरीके के दंगे भड़के कि जिनके अंदर…

6 years ago

दिल्ली हिंसा के दौरान ताहिर हुसैन आप के नेताओं से क्या बात कर रहा था, हकीकत आपको हैरान कर देगी

दिल्ली में हुए दंगों के अंदर जिस तरीके से आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर…

6 years ago

फांसी से पहले निर्भया के दोषियों ने खाने में क्या माँगा है जरूर पढ़िए

निर्भया केस में फंसे हुए तीनों अपराधियों की फांसी 3 मार्च को सुबह-सुबह हो सकती…

6 years ago

निर्भया केस: पवन जल्लाद दोषियों को फांसी देने जेल आया, कल इतने बजे का समय हुआ पक्का 

निर्भया केस में दोषियों को फांसी देना अब 3 मार्च को पक्का नजर आ रहा…

6 years ago