मज़ेदार

हाथों की लंबाई से जानिए किसी इंसान के स्वभाव से जुड़ी खास बातें

ये बात आप जानते भी होंगे और मानते भी होंगे कि शरीर की बनावट, शरीर के अंगों का रंग किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कह देता है।

आंखों का अलग-अलग रंग हो, उंगलियों की बनावट हो, हाथों की लंबाई हो या फिर फेस कट – ये सभी किसी व्यक्ति के नेचर के बारे में काफी हद तक जानकारी दे देते हैं।

इसी क्रम में आज हम आपको बताएंगे कि आपके हाथों की बनावट आपके बारे में क्या कहती है? अगर हाथ लंबे हों तो आपकी पर्सनैलिटी कैसी रहेगी और अगर आपके हाथ छोटे हैं तो इसका क्या मतलब है? ये सब बातें किस तरह आपकी ज़िदंगी पर असर डालती हैं। आइए जानते हैं …

चलिए सबसे पहले तो मैं आपको ये बता दूं कि किस तरह से आप अपने हाथों की लंबाई नाप सकते हैं? किस तरह ये पता चल सकता है कि आपके हाथ लंबे हैं या छोटे।

इसके लिए आपको अपनी कोहनी में बेंड करना है और अपनी हथेली को कोहनी से हाथ के पंजे तक फैलाना है। आपका अंगूठा आपकी कोहनी के मोड़ पर होना चाहिए। ऐसा करते वक्त अगर आपकी आखिरी उंगली आपके पंजे तक पहुंच रही है तो मतलब आपका हाथ लंबा है और अगर नहीं छू पाती है तो मतलब आपके हाथ छोटे हैं।

अब चलिए ये भी जान लेते हैं कि छोटे हाथों वाले लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है।

ऐसे लोगों को निराश होने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है क्योंकि इनकी सबसे खास बात ही ये है कि ये किसी भी सिचुएशन में खुद को ढ़ाल लेते हैं। हर परिस्थिति से लड़ने की हिम्मत रखते हैं। इनके बारे में एक अच्छी बात ये भी है कि ये जोखिम लेने से नहीं घबराते हैं।

अगर ये किसी मुश्किल में फंस भी जाएं तो उससे निकलने का तरीका इन्हें बखूबी पता होता है। लेकिन रिश्तों के मामले में ये ज़रा कच्चे ही होते हैं। रिश्तों में इन्हें अपनी मनमानी करना ही पसंद होता है।

लंबे हाथ वालों को अगर एक वर्ड में डिस्क्राइब करना हो तो परफेक्ट कहा जा सकता है। ये लोग हर बात में, हर काम में परफेक्ट हुआ करते हैं। अगर आप ऐसे किसी व्यक्ति की कम्पनी में हैं तो आपको खुद को लकी समझना चाहिए। इन्हें कामयाबी देर से ही सही, पर मिलती ज़रूर है। धीरे-धीरे अपने गोल्स को अचीव करना इन्हें बखूबी आता है।

ये दिमाग से सोचते हैं और कोई भी फैसला बहुत सोच समझकर लेते हैं। ये हर काम को प्लानिंग कर के ही करते हैं और जो भी बोलते हैं वो भी सोच समझकर बोलते हैं।

अगर बात इमोशनल लेवल पर करें तो इन्हें गुस्सा भी जल्दी आता है और ये हर्ट भी जल्दी हो जाते हैं। इनका दिल किसी भी छोटी सी बात से भी दुख जाता है।

तो बस अब आप इस आर्टिकल को पढ़िए और समझिए कि आपके हाथ लंबे हैं या फिर छोटे, और उसी हिसाब से अपने नेचर से जुड़ी वो खास बातें जान लीजिए जिनसे शायद आप अब तक अनजान हैं। साथ ही इससे आप अपने आसपास और करीबी लोगों के बारे में भी जान सकते हैं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago