ENG | HINDI

GST एक वरदान तो भ्रष्टाचार है अभिशाप !

GST

GST देश मे आर्थिक क्रांति लाने जैसा टेक्स परिवर्तन है।

हरित क्रांति और ग्लोबलाइजेशन के बाद यह देश में किया गया सबसे बड़ा परिवर्तन है। GST देश की आर्थिक प्रगति के लिए वरदान साबित हो सकता है। आज सारी दुनिया की नज़र भारत मे हो रहे आर्थिक विकास पर है।

GST  देश के हर नागरिक को समान व्यापार करने का अवसर देता है।

अभी इसे समझने में कुछ समय लग सकता है, परन्तु भविष्य के लिए GST हर किसी के लिए फ़ायदेमंद रहेगा।

बड़ा सवाल यह आता है कि हमारे देश मे जहां हर नियम को तोड़ने के लिए रास्ते निकाले जाते है, साथ ही देश की रग रग में बसे भ्रष्टाचार क्या GST को पुरी तरह सफल होने देंगे?

भ्रष्टाचार एक ऐसा यंत्र तंत्र है जो रक्षक को ही भक्षक बना देता है। सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है जिससे देश की आर्थिक प्रगति को बल मिले। परन्तु भ्रष्टाचारियों पर नकल कसने के लिए आज भी सरकार के पास कोई कारगर समाधान नहीं है।

अब समय आ गया है सरकार व्यापारियों को चोर समझना बंद करें और भ्रष्टाचारियों को पकड़ना शुरू करें। अगर भ्रष्टाचार खत्म हो गया तो देश की आर्थिक प्रगति दुनिया भर के लिए एक सफल उदहारण हो जायेगा।

भ्रष्टाचार ख़त्म होना चाहिए यह सरकार भी कहती है और आम जनता भी यही चाहती है। परंतु इसे रोकने में सफलता नही मिल रही है। नोट बंदी के बाद कुछ बदलाव जरूर आया है, फिर भी भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ है।

भ्रष्टाचारियों को रोकने के लिये सरकार को विशेष टीम के गठन करने की तुरंत आवश्यकता है। वरना सरकार के सारे नियम खाना पूर्ति और दिखावा बन कर रह जाएगे!

Article Categories:
विशेष