संबंध

…तो इसलिए प्यार में धोखा खा जाते हैं अच्छे लड़के

प्यार में धोखा खाते है लड़के – मैंने अकसर लोगों को ये कहते हुए सुना है कि बुरे लड़कों को अच्‍छी लाइफ पार्टनर मिल जाती है जबकि अच्‍छे लड़के प्‍यार में धोखा खा जाते हैं।

लेकिन क्‍या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि अच्‍छे लड़कों को ही प्‍यार में धोखा क्‍यों मिलता है ?

वैसे तो किसी भी रिश्‍ते के टूटने की वजह विश्‍वास होता है लेकिन अगर इस प्‍वाइंट को छोड़ दिया जाए तो कुछ और वजहें भी हैं जिन्‍हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है।

तो चलिए जानते हैं कि क्यों प्यार में धोखा खाते है लड़के  – आखिर ज्‍यादातर अच्‍छे और सीधे लड़कों को ही प्‍यार में धोखा क्‍यों मिलता है।

प्यार में धोखा खाते है लड़के –

१ – ज्‍यादा ईमानदारी का है दोष

ऐसा कहा जाता है कि नए रिश्‍ते के बीच में पुराने रिलेशनशिप नहीं आने चाहिए लेकिन जो लड़के ईमानदार होते हैं वो अपने पास्‍ट के बारे में सब कुछ बता देते हैं और तभी अपने नए रिश्‍ते की शुरुआत करते हैं। ऐसे में लड़की के मन में हमेशा ये संदेह रहता है कि अगर वो पहले किसी को छोड़ सकता है और उसके पास आ सकता है तो वो आगे भी मुझे छोड़कर किसी और के पास जा सकता है।

२ – रोक-टोक के कारण

कुछ लड़कों की आदत होती है हमेशा अपनी पार्टनर का ध्‍यान रखने की और वो उन्‍हें सुरक्षित भी रखना चाहते हैं। इस चक्‍कर में वो अपनी पार्टनर पर बहुत रोक-टोक करने लगते हैं। वहीं लड़कियों को ये पसंद नहीं होता कि कोई दूसरा उन्‍हें ये समझाए कि उन्‍हें क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं।

३ – पांबदी से छुटकारा

कुछ लड़के नियम और काननू को मानने वाले होते हैं। उन्‍हें लगता है कि अगर वो अपनी लाइफ नियम से जी रहे हैं तो दूसरे भी उसी तरह रहें पर इतने नियम-कानून और पाबंदियों के साथ रहना हर किसी को पसंद नहीं आ सकता है।

४ – स्‍पेस भी है जरूरी

लड़कियों को वो लड़के भी पसंद नहीं होते हैं जो जरूरत से ज्‍यादा ख्‍याल रखते हैं। कई बार उन्‍हें ये ख्‍याल रखने की आदत बंधन सी लगने लगती है। हर लड़की अपने तरीके से जिंदगी जीना चाहती है और उसे प्‍यार चाहिए होता लेकिन जरूरत से ज्‍यादा केयर उसे इरिटेट करने लगती है और वो रिश्‍ता खत्‍म करने तक की सोचने लगती हैं।

५ – अपने तक ही सीमित होते हैं लड़के

कई लोग इस बात को मानने से इनकार करते हैं लेकिन ये सच है कि लड़के खुद में ही सीमित होते हैं और उन्‍हें लगता है कि जो वो करते हैं या कहते हैं वही सही होता है। ऐसे लड़कों के साथ लड़कियां रहना पसंद नहीं करती हैं।

इसलिए प्यार में धोखा खाते है लड़के  – अब तो आप समझ गए ना कि ईमानदार होने के बावजूद भी अच्‍छे लड़कों को प्‍यार में धोखा क्‍यों मिलता है। वैसे देखा जाए तो इसमें लड़कियों की भी कोई गलती नहीं है क्‍योंकि जब उन्‍हें अपनी आजादी खोते हुए नज़र आती है तो वो उस रिश्‍ते को बंधन या जेल समझने लगती हैं। यहीं से शुरु होता है प्‍यार में धोखा। वैसे अपने लिए सोचना कोई गलत भी नहीं है। अगर आप किसी के साथ खुश नहीं है तो उनके साथ रहने का कोई मतलब भी तो नहीं बनता।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago