ENG | HINDI

मेक्सिको में पेड़ों से शादी कर रही हैं लडकियाँ, जानें वजह

पेड़ से शादी – शादी एक बहुत ही खास रस्‍म होती है और ये फैसला लेने से पहले हर कोई 10 बार सोचता है।

आज हर कोई अपने इस खास दिन को कुछ अलग तरीके से मनाने की कोशिश में लगा हुआ है। कोई माउंट एवरेस्‍ट पर जाकर शादी करता है तो कोई अंडरवॉटर शादी रचाता है लेकिन क्‍या आप पेड़ से शादी करने के बारे में सोच सकते हैं ?

इससे पहले कि इस चीज़ को लेकर आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाएं हम आपको बता दें कि अब ऐसा सच में हो रहा है।

ये कोई प्रथा नहीं है जिसके तहत  पेड़ से शादी की जा रही है और ना ही इसके पीछे कोई अंधविश्‍वास है। इसके पीछे तो कुछ बहुत पॉवरफुल और महत्‍वपूर्ण बात है।

मेक्सिको में समाजसेवियों के एक संगठन द्वार एक रैली निकाली गई जिसमें सभी महिलाएं दुल्‍हन की तरह सजी और अवैध तरीके से पेड़ों को काटने के विरोध में पेड़ों से ही शादी रचाने जा रहीं थीं। शादी की रस्‍म के अनुसार दुल्‍हन ने बाकायदा अपने लंबे से पति यानि पेड़ को किस भी किया। रस्‍म के अनुसार दुल्‍हनों ने शादी के बाद बुके भी उछालकर फेंका।

इस समय मेक्‍सिको में पेड़ों को अवैध तरीके से काटने का काम जोरों से चल रहा है और इस कैंपेन द्वारा इस अवैध कार्य को उजागर कर दुनिया के सामने लाना था। ये सब ओसाका में ज्‍यादा हो रहा है जोकि लैटिन अमेरिकन कंट्री के पांच ऐसे देशों में शामिल है जहां वनों की कटाई अपने चरम पर है।

रिपोर्ट की मानें तो ‘मैरी अ ट्री’ की मुहिम प्रकृति को उसके दिए गए अनमोल उपहार के लिए धन्‍यवाद देने का एक ज़रिया है।

पेड़ से शादी – ऐसी अजीबोगरीब शादी दु‍निया में पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कभी किसी सामाजिक मुद्दे तो कभी अपनी खुशी के लिए कपल्‍स ने अनोखे तरीके से शादी रचाई है। इस खबर के अलावा हम आपको एक बहुत ही रोचक बात बताते हैं। आप भी सोचते होंगें कि शादी की सही उम्र क्‍या है और आपको किस उम्र में शादी करनी चाहिए।

आज हम आपको यही बता रहे हैं कि वैज्ञानिकों के अनुसार आपको किस उम्र में सात जन्‍मों के इस बंधन में बंधना चाहिए।

28 के बाद और 30 की शुरुआती उम्र में लोगों में तलाक लेने की संभावना कम पाई गई। वहीं 32 से अधिक उम्र पार करने वाले लोगों के शादी करने और 40 की उम्र के शुरुआती समय में शादी रचाने पर तलाक का खतरा बढ़ गया। 32 साल की उम्र के बाद शादी में  तलाक का खतरा हर साल 5 प्रतिशत बढ़ जाता है। 30 उम्र तक शादी करने वाले लोग अपनी शादी को लेकर ज्‍यादा सीरियस होते हैं और इन्‍हें अपनी शादी को सफल बनाने के लिए ज्‍यादा बोझ महसूस नहीं होता है। इस वजह से ये खुश रहते हैं और इनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहता है।

28 से 32 साल की उम्र के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले लोगों के तलाक की संभावना सबसे कम होती है। 30 की उम्र में कपल्‍स ज्‍यादा समझदार होते हैं और आर्थिक रूप से भी मजबूत रहते हैं  इसलिए इस बात पर भि ध्यान दे।