ENG | HINDI

लड़कियों की अदाएं, जो बढ़ा देती हैं उनके पार्टनर की धड़कनें

लड़कियों की अदा

लड़कियों की अदा – प्यार में पड़ने पर आस-पास वायलिन भले ही न बजने लगते हों, लेकिन पेट में एक अजीब सी गुदगुदी जरूर होने लगती है। जब भी आपका क्रश आपके सामने होता है तो धड़कनें इतनी तेज हो जाती हैं मानो कुछ ही पलों में दिल उछलकर बाहर आ जाएगा। लेकिन जरा बताइए, जब आपका क्रश आपकी मोहब्बत को कबूल कर लेता है और आपको हां कह देता है तो क्या होता है?

रिलेशनशिप के शुरूआती दिनों में तो बहुत एक्साइटमेंट रहती है और उनके करीब आने पर दिल बेहाल हो जाता है। मगर जब रिश्ता पुराना हो जाए तो उनसे मुलाकात करने में दिल कुछ ज्यादा हरकत नहीं करता। मगर लड़कियों की कुछ अदाएं ऐसी होती हैं, जो हमेशा ही उनके पार्टनर के दिल पर वार करती हैं। फिर चाहे रिश्ता नया हो या पुराना।

हो सकता है कि वो आपसे इस बारे में न कहे। मगर आपकी इन अदाओं से वो बच नहीं पाते और हमेशा ही घायल होते हैं।

लड़कियों की अदा #1 – चेहरे को छूती लट

लड़कियों को तो अपनी लटों से खेलने की आदत होती है। और उनकी ये आदत उनके पार्टनर को भी भाती है।  जब भी आपके चेहरे पर कोई लट आती है तो आपके पार्टनर का मन करता है कि वो उन्हें प्यार से पीछे कर दे, क्योंकि आपके चेहरे को छूने का हक तो सिर्फ उन्हें ही है ना।

लड़कियों की अदा

लड़कियों की अदा #2 – वो प्यारी सी आवाज

आप अक्सर ही सुबह आधी नींद में उठकर अपने पार्टनर को मद्धम सी आवाज में ‘गुड मॉर्निंग’ कहती होंगी। आपको ऐसे दिन शुरू करना अच्छा लगता होगा। लेकिन आपको यह नहीं पता कि आपकी वो आवाज आपके पार्टनर को बहुत ही ज्यादा ‘क्यूट’ लगती है और उनका मन होता है कि बस सुनते ही जाए।

लड़कियों की अदा

लड़कियों की अदा #3 – ढीले-ढाले कपड़े

लड़कियों को परफेक्ट दिखने के लिए टाइट और फिटिंग के कपड़े पहनने होते हैं। मगर जहां तक आपके पार्टनर का सवाल है तो किसी लूज़ टी-शर्ट में आप उन्हें ज्यादा सेक्सी लगती हैं।  उसमें भी अगर आपने उनका टी-शर्ट या शर्ट पहन रखा है तो फिर वो आपसे नजर हटाना ही नहीं चाहेंगे।

लड़कियों की अदा

लड़कियों की अदा #4 – गीले बाल

सुबह उन्हें भले ही अर्जेन्ट काम से बाहर जाना हो। यदि आप नहाकर, गीले बालों और फ्रेश लुक के साथ उनके सामने आ जाती हैं तो वो कुछ मिनट तक आपको देखते रहने से खुद को रोक नहीं पाते। फिर ऑफिस जाकर उनका काम में मन न लगे तो गलती आपकी ही होगी।

लड़कियों की अदा

लड़कियों की अदा #5 – आपकी खुशबू

आजकल तो सभी डियो या परफ्यूम ही लगाते हैं। यदि उन्हें आपका कोई परफ्यूम पसंद आ गया है तो जब भी उसे लगाकर उनके सामने जाएंगी, उनका दिल काबू में नहीं रह पाएगा। वो बस आपको बांहों में समेट लेना चाहेंगे।

लड़कियों की अदा

लड़कियों की अदा #6 – होठों से खेलना

आप शायद आदतन होंठों को बाईट कर रही होती हैं या अपनी जीभ से उन्हें प्यार से सहला रही होती हैं। ऐसे में आपका पार्टनर साथ है तो उसका ध्यान आपकी इस अदा पर जरूर जाएगा और उनके साथ क्या हो रहा होगा, इसका शायद आपको अंदाजा भी नहीं है।

लड़कियों की अदा

लड़कियों की अदा #7 – गंदी बात

दिनचर्या से जुड़ी और इधर-उधर की बातें तो आप हर रोज ही करते हैं। कभी-कभी ‘डर्टी टॉक’ भी कर लेना चाहिए। लड़कियों को हमेशा शरीफ बने रहने की जरूरत नहीं है। आप भी उन्हें कोई सेक्सी सा कॉम्पलिमेंट दे सकती हैं या किसी नॉटी टॉपिक पर बातें कर सकती हैं। आपकी बोल्डनेस उन्हें आसानी से पिघला देगी।

लड़कियों की अदा

यकीन मानिए ये ऐसी अदाएं हैं, जो हमेशा आपके रिश्ते में प्यार और इंटिमेसी बनाए रखेंगी। अब आप इन बातों को जान गई हैं तो अनजाने में नहीं, जानबूझकर उनकी धड़कनें बढ़ाने के लिए ऐसा कुछ कर सकती हैं।