संबंध

ऐसी लड़कियों को देख दूर से ही भागते हैं लड़के, जानिए क्यों

लडकियाँ जिनसे लड़के दूर भागते है – दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें किसी भी लड़की को देखते ही प्यार हो जाता है, वहीं कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं जिन्हें लड़कियां समझ ही नहीं आती या फिर ये कहें कि उन्हें हर लड़की में कोई न कोई कमी ही नज़र आती है.

वैसे कुछ खास तरह की लड़कियां होती हैं या फिर लड़कियों के कुछ अदाएं ऐसी हैं जिन्हें लड़के बिल्कुल पसंद नहीं करतें और ऐसी लड़कियों से शादी के नाम पर ही वो भाग खड़े होते हैं.

चलिए आपको बताते हैं किस तरह की लडकियाँ जिनसे लड़के दूर भागते है.

लडकियाँ जिनसे लड़के दूर भागते है –

१ – एटीट्यूड

लड़को को एटीट्यूड वाली लड़किया पसंद नहीं आती है. जो लड़किया लड़को को देखकर बहुत ज्यादा भाव कहती है तो वह लड़कियां लड़को को कम ही पसंद आती है.

२ – परिवार की बातें

कई लड़कियों को अपने परिवार वालो के बारे में बताने में काफी दिलचस्पी होती है. जैसे मेरी चाची के भाई का छोटा साला यूरोप गया है फलाना ढिमका. अरे भाई कोई भी व्यक्ति आपको डेट सिर्फ इसलिए कर रहा है कि आपसे वह प्यार भरी बाते कर सके. आप तो उसके सामने जैसे चलता-फिरता न्यूज चैनल बनने का प्रयास कर रही हैं

३ – मेहँदी तेरे नाम की

कुछ लड़किया रिलेशन में आए हुए चार दिन नहीं होते की वह अपने पार्टनर से शादी के सपने भी देखने लग जाती हैं. इस तरह की लड़कियों से लड़के थोड़ा घबराते हैं.

४ – आंसू की टंकी

छोटी सी कोई परेशानी आई नहीं कि इनके आंख से गंगा-जमुना बहने लगती हैं. बात-बात पर रोने वाली लड़कियो से लड़के इरीटेट होते हैं.

५ – मेकअप की दुकान

देखा जाये तो कुछ लड़कियों के पर्स में जैसे मेकअप की दुकान ही होती है. मौका मिलता नहीं की शुरू हो जाती है मेकअप करने. अरे यार मेकअप करना गलत नहीं है लेकिन हद से ज्यादा मेकअप करना लड़को को बिलकुल पसंद नहीं आता.

६ – सेल्फी लेना

यह तो पागलपन ही होता है. लड़किया कहीं भी कुछ भी करने लग जाती हैं. अब बिल काउंटर पर सेल्फी कौन लेता है कोई भी लड़का हर बार शर्मिंदा नहीं होना चाहेगा.

७ – सीधी है यार

कुछ लड़कियां बड़ी भोली-भाली सिंपल टाइप की होती हैं, जिन्हें देखकर लड़के कहते है भाई ये तो बहुत सीधी है यार. ऐसी लड़की को कोई लाइफ पार्टनर कैसे बना सकता है.

८ – मैं कैसी लग रही हूं

आप उन्हें पसंद है तभी तो वह आपको डेट कर रहे है फिर बार-बार मैं कैसी लग रही हूं पूछकर लड़कों को कन्फ्यूज क्यों करती हैं. जो लड़कियां बार-बार यहीपूछती हैं कि बताओ न आज मैं कैसी लग रही हूं, ऐसी लड़कियों से लड़के जल्दी बोर हो जाते हैं और उससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं.

९ – रौब जमाने वाली

कुछ लड़कियों की बात-बात पर हुक्म चलाने की आदत होती है. ऐसी रौब जमाने वाली लड़कियों से लड़के दूर रहना ही बेहतर समझते हैं.

१० – टूटी-फूटी अंग्रेजी

जिन लड़कियों को अंग्रेजी बोलना नहीं आती है वह भी बार-बार तोड़ मरोड़ कर अंग्रेजी बोलती है, ऐसी लड़कियां भी लड़कों को अजीब लगती है और वो ऐसीलड़की से शादी को कतई नहीं करना चाहेंगे.

ये है वो लडकियाँ जिनसे लड़के दूर भागते है – वैसे जिस तरह लड़कों को लड़कियों की ये सारी बाते पसंद नहीं आती, वैसे ही लड़कियों को भी लड़कों की बहुत सी चीज़ों से परेशानी होती है.

Kanchan Singh

Share
Published by
Kanchan Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago