ENG | HINDI

तो आप जनरल नॉलेज के बादशाह हो? ज़रा इन 15 सवालों के जवाब दो तो जानें!

knowledge

जनरल नॉलेज आजकल थोड़ी कम जनरल हो गयी है! फिर भी देखते हैं कौन कितने पानी में है!

करें शुरू क्विज़?

1)    अमरीका के उस आधिकारिक बाहरी प्रसारण संस्थान का नाम बताईये जो अमरीका के बाहर प्रसारण करने के लिए रेडियो, टीवी और इंटरनेट के लिए प्रोग्रामिंग करता है क्योंकि वो “लगातार विश्वसनीय और आधिकारिक न्यूज़ का मूल साधन है”!

2)   अगर गोंसालो गार्सिया संत की पदवी पाने वाले पहले आदमी थे तो पहली महिला कौन थीं?

3)   यह किस चीज़ के प्रकार हैं- बॉब, कॉर्कस्क्रू, डॉक्ड, ऑड, सेबर, स्क़ुइर्रेल, सिकल और व्हील?

4)   हर साल 15 सितम्बर को भारत, सर एम. विस्वेस्वरया का जन्मदिन किस रूप में मनाता है?

5)   कैलिफ़ोर्निया स्टेट में सोने की खोज और उसके बाद हुए गोल्ड रश की वजह से उस स्टेट का सिद्धांत क्या है?

6)   किस चीज़ की ऊपरी सीमा को वर्ल्ड बैंक ने $1.25 डॉलर/प्रतिदिन पर निर्धारित किया है और एशियन डेवलपमेंट बैंक ने $1.35/प्रतिदिन पर?

7)   वो कौन सा इकलौता समर ओलिंपिक खेल है जिस में महिलाओं की एक भी प्रतियोगिता शामिल नहीं है?

8)   किस महाकाव्य का बादशाह अकबर ने पर्शियन में अनुवाद किया और नाम रखा, रज़्मनामा (द बुक ऑफ़ वॉर)?

9)   ज़ेवियर इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर लर्निंग, जिसे पहले ज़ेवियरस स्कूल फ़ॉर ग़िफ़टेड यंगस्टर्स के नाम से जाना जाता था, वो किस तरह के लोगों का प्रशिक्षण स्थल है?

10)   स्क्रैच प्लेयर वो है जिसका हैंडीकैप है_______?

11)   गूगल ने यह नाम, ‘नॉल’, किसे दिया है?

12)   पैलेस ओन व्हील्स की तरह चलने वाली कर्नाटक की लक्ज़री ट्रेन का क्या नाम है?

13)   भारतीय राजनीती में राज्यों की परिषद को बताने वाले दो शब्द कौन से हैं जो दिल्ली में पायी जाती है?

14)   सलमान रश्दी का नया नावेल आने वाला है जिसका नाम है टू इयर्स एट मंथ्स एंड ट्वेंटी एट डेज़! यह 250 पन्नों का नावेल उनकी तरफ़ से एडल्ट्स के लिए 6 साल में पहला है! किस बारे में है यह?

15)   1899 में न्यू यॉर्क में जैकब जर्मन को दुनिया का सबसे पहला क्या मिला?

चलो अब ज़रा इनके जवाब भी हो जाएँ?

1)   द वौइस् ऑफ़ अमेरिका (VOA)

2) भारत की एक रोमन कैथोलिक संत, सिस्टर अलफ़ोंसा! गार्सिया मुंबई के एक पेट्रन संत थे जिन्हें 1597 में नागासाकी में क्रॉस पर मौत दी गयी और 1862 में उन्हें संत की उपाधि दे दी गयी|

3)    कुत्ते की दुम

4)    इंजीनियर’ज़ डे

5)    यूरेका

6)    गरीबी

7)    मुक्केबाज़ी (बॉक्सिंग)

8)    महाभारत

9)    एक्स-मेन

10)   शुन्य (ज़ीरो)

11)    जानकारी (इनफ़ॉरमेशन)  | नॉल का मतलब होता है नॉलेज

12)    गोल्डन चैरियट

13)    राज्य सभा

14)    अरेबियन नाइट्स

15)    गाड़ी तेज़ चलाने का चालान| गति थी, 21 किलोमीटर प्रति घंटा!

क्यों दोस्तों, आया ना मज़ा?

कितने जवाब सही निकले आपके, बताईयेगा ज़रूर!

और अगर एक भी जवाब नहीं आता था, तो भैया सोच लो क्या करना है!