भारत

32 साल की उम्र में पाकिस्तान ने किया था गिरफ्तार 36 साल बाद हुए रिहा

गजानंद – ऐसे कई भारतीय हैं जो पाकिस्तान की जेल में पिछले कई सालों से सजा काट रहे हैं।

जुर्म केवल इतना था कि वे बॉर्डर पार गए। यह बॉर्डर किसी ने समुद्र में मछलियां पकड़ते-पकड़ते पार की तो किसी ने गलती से जमीन की सीमा रेखा को लांघ दी। फिर क्या था, पाकिस्तान के सैनिकों ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया और जासूसी के आरोप में जेल के अंदर भेज दिया।

ऐसे ही एक स्थिति है जयपुर के गजानंद की जिसे 32 साल की उम्र में 36 साल पहले गिरफ्तार किया था। हाल ही में इन्हें रिहा किया गया है। एक नजर आप इस तस्वीर पर डालेँ।

30 भारतीय कैदियों को पाकिस्तान ने किया रिहा

पाकिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले पाकिस्तान ने 13 अगस्त को 30 भारतीय कैदियों को जेल से रिहा किया है। इन रिहा हुए भारतीयों में 27 मछुआरे शामिल हैं। रिहाई के बाद सभी सोमवार को अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे जहां पाकिस्तान के सैनिकों ने हिंदुस्तान के सैनिकों को इन भारतीयों कैदियों को सौंपा। इनमें जयपुर के गजानंद भी शामिल हैं।

जयपुर के गजानंद

इस फोटो में जो बुजुर्ग दिख रहे हैं उनका नाम गजानंद शर्मा है। यह जयपुर के हैं। जब इन्हें पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया था तो वे 32 साल के हट्टे-कट्टे जवान थे। जयपुर के रहने वाले 32 साल के जवान युवक गजानंद शर्मा को सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों ने गिरफ्तार कर लिया था। आज तक इनके अपराध के बारे में इन्हें मालूम नहीं चल पाया है और उस समय उन्हें सजा दो महीने के लिए हुई थी।

दो साल की सजा बनी 36 साल की सजा

गजानंद को आज तक नहीं मालूम चला है कि इन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया था। लेकिन इनके दो साल की सजा कब 36 साल की सजा बन गई उन्हें खुद नहीं मालूम चला। उन्होंने 36 सालों में वे पाकिस्तान की काल कोठरी में गुजार दिए। लेकिन सोमवार का दिन उनकी जिंदगी में सही मायने में आजादी की रोशनी की तरह आया जब पाकिस्तान द्वारा छोड़े गए 30 कैदियों में उनका नाम भी शामिल था।

इस दौरान अटारी-वाघा सीमा पर पहुंचे सहदेव शर्मा ने कहा, ‘यह स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार द्वारा हमारे पूरे देश के लिए एक उपहार है।’ सहदेव शर्मा पंजाब में एक्टिविस्ट हैं।

470 भारतीय पाकिस्तान में कैदी

जुलाई में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की गई थी जिसके अनुसार, 418 मछुआरों समेत 470 भारतीय पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। अब इन मछुआरों को कब रिहाई मिलेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा। तब तक के लिए रिहा हुए 30 भारतीय कैदियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago