ENG | HINDI

आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएंगे ये फल, टेस्ट में भी हैं लाजवाब

रोग प्रतिरोधक क्षमता

रोग प्रतिरोधक क्षमता – हम सभी स्वस्थ और सेहतमंद रहना चाहते हैं।

स्वस्थ शरीर को दुनिया की सबसे बड़ी पूंजी माना जाता है जो कि सच भी है क्योकि जब तक हम स्वस्थ नहीं है शायद ही हम खुश रह पाएं और अगर हम ही खुश नहीं है तो अपने आस-पास भी हम किसी को खुश नहीं रख पाएंगे। ज़िदंगी जीने का असली मज़ा तब ही आता है जब आपका शरीर रोग मुक्त हो।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं तो वहीं कुछ लोगों को बड़ी ही आसानी है बीमारियां घेर लेती हैं ऐसा इसलिए क्योकि जब हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है तो कोई भी बाहरी इंफेक्शन या फिर बीमारी बड़ी ही आसानी से हमे अपनी गिरफ्त में ले लेती है। इसलिए ज़रूरी है कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत हो।

कईं ऐसे आहार हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और हमारे शरीर को अंदरूनी मज़बूती देते हैं। वैसे ऐसा करने में फल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यूं तो सभी फल हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं और सभी में कोई ना कोई खूबी ज़रूर होती है लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगे और कोई भी इंफेक्शन या बीमारी आपको छू भी नहीं पाएगी।

अंगूर और जामुन दो ऐसे फल हैं जो हमारी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करते हैं। ये दोनों ही फल बहुत फायदेमंद हैं और हमारे शरीर को रोगों से दूर रखते हैं। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि अंगूर में मौजूद रिर्जवेराट्रॉल और जामुन में पाए जाने वाले पेरोस्टिसलबीन जैसे तत्व हमारी बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

अगर टेस्ट की बात की जाए तो ये दोनों ही फल स्वाद में भी लाजवाब होते हैं। खट्टे-मीठे जामुन हो या फिर रसीले अंगूर, दोनों फल लगभग सबको ही पसंद होते हैं और शोध में पाया गया है कि ये हमारे लिए फायदेमंद भी होते हैं।

दरअसल, इन दोनों फलों में मौजूद ये तत्व स्टिलबेनॉयड्स कहलाते हैं और ये स्टिलबेनॉयड्स जब विटामिन डी के साथ मिलते हैं तो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ा देते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

इस शोध में कईं फलों को शामिल किया गया था और शोध के परिणाम से ये पता चला कि इन फलों में मौजूद तत्व और विटामिन डी जब रिएक्ट करते हैं तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इज़ाफा होता है। इसके साथ ही अंगूर में पाए जाने वाले अन्य तत्व दिल की बीमारियों और कैंसर को भी दूर करते हैं।

इस शोध में इन फलों के बारे में सबसे खाय बात ये पाई गई कि ये ना केवल हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि इसके साथ ही शरीर को रोगों और बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने की ताकत भी देते हैं।

इस रिसर्च के बाद ये तो कह सकते हैं कि ये दोनों फल स्वाद और सेहत का खजाना है, इसलिए इन्हे अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें और सभी बीमारियों को खुद से दूर कर एक हैल्दी लाइफ जिए। याद रखें सेहत ठीक है तो बाकी चीज़ें ठीक करने की हिम्मत आप खुद जुटा सकते हैं।