विशेष

ऐसे विदेशी हस्तियाँ जो हैं ‘हिंदी टैटू’ के दीवाने, जानिए कौन हैं ये?

विदेशी जो हिंदी टैटू के दीवाने – हिंदी का बोलबाला पूरे विश्व में है।

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि हिंदी भारत की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। लेकिन ये बात बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि हिंदी की लोकप्रियता विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है और कोई भी इससे अछूता नहीं है।

विदेशी सेलेब्रिटी भी हिंदी के दीवाने हैं और कई विदेशी सेलेब्रिटी अपने शरीर में हिंदी भाषा में टैटू बनवाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही विदेशी सेलेब्रिटी के बारे में बताएंगे जिन्होंने हिंदी में अपने शरीर में टैटू बनवाया है।

आइए जानते हैं कौन हैं वो विदेशी जो हिंदी टैटू के दीवाने है।

विदेशी जो हिंदी टैटू के दीवाने है –

1 – थियो वालकट:

आर्सनल की तरफ से फुटबॉल खेलने वाले थियो वालकट उन सेलेब्रिटी में आते हैं जिन्होंने हिंदी में अपने शरीर पर टैटू बनवाया है। वालकट ने अपनी पीठ पर हिंदी में ऊं नमः शिवाय लिखवाया हुआ है। वालकट ने जैसे ही हिंदी में अपने शरीर पर टैटू बनवाया वैसे ही वो चर्चा में आ गए और सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई तरह की बातें की जाने लगीं। साथ ही वालकट का ये टैटू सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

2 – डेविड बैकहम:

दुनिया के सबसे महान फुटबॉलरों में शुमार किए जाने वाले डेविड बैकहम भी उन विदेशी सेलेब्रिटी में हैं जिनका हिंदी प्रम किसी से छिपा नहीं है। बेकहम ने अपने बाएं हाथ में अपनी विक्टोरिया का नाम हिंदी में लिखवाया है। बैकहम इंग्लैंड के सबसे धाकड़ फुटबॉलर रहे हैं और उनकी लोकप्रियता दुनियाभर में हैं। बेकहम का भारत से खासा लगाव रहा है और भारत में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है।

3 – मारिया शारपोवा:

दुनिया की सबसे बेहतरीन टेनिस सनसनी मारिया शारापोवा भी उन विदेशी सेलेब्रिटी में आतीं हैं जिन्हें हिंदी से बेहद लगाव है। शारापावो ने अपनी गर्दन पर हिंदी में जीत लिखवा रखा है। आपको बता दें कि शारापोवा को दुनिया की सबसे खूबसूरत टेनिस प्लेयर भी कहा जाता है। हालांकि एक बार शारापोवा ने सचिन तेंदुलकर को पहचानने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद दुनियाभर में उनकी फजीहत हुई थी।

ये है विदेशी जो हिंदी टैटू के दीवाने है – ये काफी अच्छा है कि आज हिंदी को पूरे विश्व में अलग पहचान मिली है और दुनियाभर में हिंदी तेजी से फैल रही है। हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। हर कोई जानता है कि भारत इस समय दुनिया के लिए सबसे बड़ा बाजार है और विदेशी इस बात को बखूबी जानते हैं कि अगर वो हिंदुस्तान में हिंदी का उपयोग करेंगे तो उन्हें व्यापार को और ज्यादा सफलता मिल सकती है।

हालांकि भारतीयों को भी ये समझना होगा कि वो हिंदी से दूर ना भागें। क्योंकि चीन में आज भी चीनी भाषा का ही उपयोग ही किया जाता है और वहां पर अंग्रेजी भाषा का अस्तित्व ना के बराबर ही है। ऐसे में भारतवासियों को भी अंग्रेजी के पीछे ना बागकर अपनी भाषा का ही सम्मान करना चाहिए।

Manoj Shukla

Share
Published by
Manoj Shukla

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago