यात्रा और खान-पान

शादी से पहले पुरुषों को ये 12 चीज़ें खाना क्यों है जरुरी !

शादियों का मौसम शुरू हो चूका है और शादियों में जितनी तैयारियां करो, कम ही होती है।

ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण बात हम भूल ही जाते है और वो है हमारी हैल्थ। खासकर लड़कें शादी की भागदौड़ में अपनी सेहत का ख्याल रखना ही भूल जाते है।

इसलिए आज हम बताने जा रहे है शादी के वक़्त पुरुषों की डाइट प्रोग्राम के बारे में जो जल्द ही शादी करने जा रहे है।

तो आप अपनी डाइट में थोड़ी-सी एक्स्ट्रा चीजें शामिल करके शादी के पहले अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकते हैं। महर्षि आयुर्वेद हॉस्पिटल, नई दिल्ली की डॉ.भानु शर्मा बता रही हैं ऐसे ही 12 फूड के बारे में जो शादी से पहले पुरुषों को खाना चाहिए-

शादी के वक़्त पुरुषों की डाइट –

1 – नट्स

इसमें एंटीऑक्सीडेन्ट्स होत है जिससे मांइड रिलैक्स होता है। इसमें मौजूद विटामिन E लुक को एट्रेक्टीव बनाने में मदद करता है। इसलिए नाश्तें में मुट्ठीभर नट्स जरुर खाएं।

2 – केसर वाला दूध

इसमें सेफ्रेनल होता है जो चेहरे की रंगत निखारने में मदद करता है, इसे पीने से एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है। नाश्ते के साथ जरुर केसर वाला दूध पिए।

3 – पपीता

इसमें पेम्पैन होता जो फेयरनेस बड़ाने में मदद करता है, इसे फ्रूट चाट में शामिल करे या शेक बनाकर पिए।

4 – नारियल पानी

इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते है जो चेहरे की रंगत निखारते है। दिन में एक बार नारियल पानी जरूर पिए।

5 – ब्लेक टी

इसमें पॉलीफेनाल्स होते है जिससे बालों की चमक बढ़ती है। यह बॉडी की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए दिन में दो बार ब्लेक टी पिए।

6 – सेब

इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे देर तक भूख नहीं लगती। यह वजन नियंत्रित करने में मदद करता है इसलिए रोज नाश्ते में एक सेब खाए।

7 – खीरा

इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है, और चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं। रोज खीरा खाएं या इसका जूस पिए।

8 – ओट्स

इसमें फाइबर होते है जिससे बॉडी के टॉक्सिंस दूर होते है, और स्किन सॉफ्ट और शाईनी होती है। रोज नाश्ते में एक कटोरी ओट्स खाए।

9 – सोयाबीन

इसमें आइसोफ्लेवोंस होते है जिससे स्किन में निखार आता है, और बालों की ग्रौथ बड़ती है। सोया मिल्क पिए या टोफू को अपनी डाइट में शामिल करे।

10 – दालें

इसमें आयरन, जिंक होता है जिससे बाल काले और घने होते है। रोज दिन में एक कटोरी दाल खाए। इसे अंकुरित करके भी खा सकते है।

11 – अंडा

इसमें मौजूद ल्यूटिन स्किन की नमी को बनायें रखने में मदद करता है। रोज नाश्ते में दो अंडे उबालकर खांए।

12 – फिश

इसमें ओमेगा-3 फेट्टी एसिड होता है। जिससे बाल काले और घने होते है। रोस्टेड या ग्रिल्ड फिश खांए।

ये है शादी के वक़्त पुरुषों की डाइट – अगर आप भी शादी करने जा रहे है तो इस डाइट को फोलो करके अपने लुक को और भी ज्यादा एट्रेक्टीव और हेंडसम बना सकते है।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago