सेहत

इन फूड्स की वजह से बनती है पेट में गैस, तुरंत इन्हें बदल दें

चीज़ें जिनकी वजह से पेट में गैस बनती है – बीच मीटिंग में या दोस्तों के साथ ग्रुप में बैठे हुए कई लोगों के पेट में गुड़गुड़ होने लगती है।

जिसके वजह से कई बार आपको हो जाना पड़ता होगा। ऐसा कईयों के साथ होता है। ऑफिस में बैठे-बैठे भी कई बार होता है जिसकी वजह से लोगों का पूरा ध्यान काम से हटकर आपके ऊपर चला जाता है। ऐसा पेट में बनने वाली गैस की वजह से होता है।

पेट में गैस

पेट में गैस बनने की वजह से गुड़गुड़ होती है। ये गुड़गुड़ की आवाज इतने अधिक जोर से होती है कि हर किसी का ध्यान आपके ऊपर चले जाता है। ऐसे में पेट में गैस बनने की वजह क्या हो सकती है? क्या पेट का खाली होना…?

हां की बार ये भी कारण होता है। लेकिन जो लोग टाइम पर खाना खाते हैं उनके पेट में फिर क्यों गैस बनती है?

मालूम नहीं। तो आज मालूम करते हैं। पेट में गैस कई गैस्टिक चीजों के वजह से भी बनती है। ऐसे में पेट की गैस से बचने का एक ही तरीका है कि इन चीजों से दूर रहें।

तो चलिए आज जानते हैं वो चीज़ें जिनकी वजह से पेट में गैस बनती है ।

चीज़ें जिनकी वजह से पेट में गैस बनती है

१ – सेब

कुछ लोग सेब का नाम सुनकर हैरान रह जाएंगे क्योंकि ये बहुत ही हेल्दी फुड माना जाता है। लेकिन आपको शायद ही मालूम होगा कि सेब की वजह से भी पेट में गैस बनती है। सेब हेल्‍दी तो होता है, लेकिन इसमें फ्रक्टॉज़ और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। यह दोनों कॉम्पोनेंट्स पेट में ब्लॉटिंग का कारण बनते हैं जिसके वजह से पेट में गैस बनती है। सेब की जगह केले, ब्लूबेरी, अंगूर, संतरे, या स्ट्रॉबेरी खाएं। खाली पेट सेब ना खाएं।

२ – तरबूज

गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल तरबूज बी पेट में गैस बनाता है। इससे भी पेट में ब्लॉटिंग होती है जिसके वजह से पेट में गैस बनती है। क्योंकि इसमें भी काफी मात्रा में फ्रक्टॉज़ होता है जो पेट में सूजन पैदा करता है। गर्मी में तरबूज की जगह केले, ब्लूबेरी, अंगूर, नारंगी, या स्ट्रॉबेरी खाएं।

३ – लहसुन

लहसुन भी पेट में गैस बनाता है। इसलिए कच्चा लहसुन ज्यादा नहीं खाना चाहिए। ये भी पेट में ब्लॉटिंग का कारण बनता है। इसलिए हमेशा लहसुन को पकाकर खाना चाहिए। अगर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन खाती हैं तो इसकी जगह चाइव का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

४ – प्याज

लहसुन की ही प्याज भी पेट में गैस बनाती है। इसलिए खाने में प्‍याज की जगह मसाले या जड़ी-बूटियों जैसे हींग और spring onion का हरा हिस्‍सा इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

५ – बीयर

अगर आप रोज बीयर पीते हैं तो इसे भी पीना कम कर दें। क्योंकि ये भी पेट में गैस बनाता है। बीयर में मुख्य घटक के रूप में ग्रेन होते हैं जो पेट में सूजन का कारण बनते हैं। जिसके कारण पेट में ब्लॉटिंग होती है और पेट गुड़गुड़ करने लगता है। बीयर की जगह रेड या वाइट वाइन पिएं।

ये है वो चीज़ें जिनकी वजह से पेट में गैस बनती है – आपने नोटिस किया होगा कि ये सारी चीजें खाने के लिए जरूरी चीजें हैं। तो इनका इस्तेमाल आप पूरी तरह से बंद नहीं कर सकते। और पूरी तरह से इनका इस्तेमाल बंद करने की भी जरूरत नहीं है। केवल इन्हें ज्यादा मात्रा में ना लें। तो इन सब चीजों से दूर रहें और पेट में गैस बनने ना दें।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago